शाओमी ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, ओपो और वीवो के छूटेंगे पसीनें

Join Us icon

चीनी एप्पल कही जाने वाली स्मार्टफोन कंपनी शाओमी का आगामी डिवाईस शाओमी रेडमी प्रो2 लगातार चर्चा का विषय बना हुआ था। पिछले कुछ दिनों से जहां इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर नए लीक्स सामने आ रहे थे वहीं अब इस फोन कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर देखे जाने के बाद टेक वर्ल्ड में हलचल मची है। हालांकि थोड़े समय में ही कंपनी ने इसे हटा लिया था लेकिन तब तक फोन के स्पे​सिफकेशन उजागर हो गए थे।

गिज़मोचाईना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी की चीनी आॅफिशियल वेबसाइट पर रेडमी प्रो 2 की लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट लेते हुए इस संदर्भ में जानकारी छापी है। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन की कोई भी फोटो नहीं दिखाई गई थी ​लेकिन रेडमी प्रो 2 की कीमत के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी प्राप्त हुई है।

redmi-pro-2

इस लिस्टिंग के अनुसार शाओमी का आगामी स्मार्टफोन रेडमी प्रो 2 5.5-इंच की ओएलईडी डिसप्ले से लैस होगा। इसके अनुसार यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर कार्य करेगा। माना जा रहा है कि यह रेडमी प्रो 2 एंडरॉयड नुगट आधारित होगा।

सैमसंग के इस 64जीबी वाले फोन पर मिल रही है 3,000 रुपये छूट, बेहद ही कम कीमत में हुआ उपलब्ध

प्राप्त जानकारी अनुसार इस फोन में 16-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरे देखने को मिलेगा तथा पावर बैकअप के लिए रेडमी प्रो 2 में 4,100 की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इस लिस्टिंग में फोन की कीमत आरएमबी 1,199 बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 11,150 बनती है।

6.4-इंच स्क्रीन, 4,050एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम वाला फोन उपलब्ध हुआ सिर्फ 7,999 रुपये में

आपको बता दें कि रेडमी प्रो 2 को अब कंपनी की साइट से हटा लिया गया है। ऐसे में फिलहाल इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को शत् ​प्रतिशत सही नहीं माना जा सकता है। वहीं इस फोन को लेकर पहले सामनें आए लीक्स में कहा गया था कि शाओमी इस फोन को 4जीबी व 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च करेगी।