
Realme, Vivo, OPPO और OnePlus भारत में जल्द ही 100+W फ़ास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे है। इस रेस में Xiaomi भी है। 91 मोबाइल्स को इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से मिली ख़बर के मुताबिक़ शाओमी जल्द ही भारत में 120W फ़ास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकता है। शाओमी का यह फोन Xiaomi 11T Pro या Redmi Note 11 Pro+ हो सकता है जिसे कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन भारत में Redmi Note 11i Hypercharge के नाम से पेश किया जा सकता है। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि यह फोन जनवरी से पहले लॉन्च किया जा सकता है।
इसके साथ ही 91 मोबाइल्स ने आपको बताया था कि Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन की बैटरी को कुछ दिनों पहले ही BIS सर्टिफिकेशन्स में मॉडल नंबर BM58 के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पता चलता है कि 120W स्मार्टफ़ोन Xiaomi 11T Pro हो सकता है।

Redmi Note 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन को भारत में Xiaomi 11i Hypercharge के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है और इसमें Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है। शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा – 108MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइडमाउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्ज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट के ऑप्शन दिए गए हैं।
Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 920 चिपसेट दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 8GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। इस फोन में JBL के स्टीरियो स्पीकर और मैटल यूनीबॉडी डिज़ाइन दिया गया है।
Xiaomi 11T Pro के स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का FHD+ TrueColour डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और टच रिस्पॉन्स रेट 480Hz है। रेडमी का यह फोन Dolby Vision और Corning Gorilla Glass Victus लेयर प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में कूलिंग के लिए वपौर चैंबर दिया गया है। फोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल Harman Kardon स्पीकर, साइड माउंड फिंगरप्रिंट स्केनर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर
कैमरा की बात करें तो Xiaomi 11T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का Samsung HM2 सेंसर है, जिसके साथ सोनी का 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 8MP टेलीमैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन से HDR10+ के साथ 8K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। शाओमी के इस पोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की कर रहे प्लानिंग तो जानें आपके शहर में हैं कितने चार्जिंग स्टेशन




















