Xiaomi अगले महीने Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा दमदार स्मार्टफोन, जानें खूबियाँ

Xiaomi इन दिनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये स्मार्टफ़ोन मार्केट में अगले महीने पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन का कोड नेम ‘K8’ है। शाओमी के इस कोड नेम वाले स्मार्टफ़ोन को पहले Xiaomi Mi Mix 4 से जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब नी जानकारी सामने आ रही है। पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि शाओमी के K8 कोड नेम वाला स्मार्टफोन Mi Mix सीरीज का स्मार्टफोन नहीं है। इसके साथ ही टिपस्टर ने दावा किया है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन अगले महीने अगस्त 2021 में पेश किया जा सकता है।
टिपस्टर ने शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को कंपनी किस चिपसेट के साथ पेश करेगी यह जानकारी नहीं दी है। हालांकि उन्होंने ये दावा किया कि शाओमी का यह फ़ोन फ़्लैगशिप कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में पहले आई रिपोर्ट्स के बारे में कहा जा रहा था कि यह Qualcomm के सबसे पावरफुल Snapdragon 888 Plus चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही शाओमी का यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Galaxy Z Flip और Moto Razr 5G जैसा फोल्डेबल फोन, जानें डिजाइन की खूबियां
शाओमी का सबसे दमदार स्मार्टफोन
फिलहाल Xiaomi Mi 11 Ultra कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है, जो इंडस्ट्री लीडिंग डिस्प्ले क्वालिटी, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है। अब ऐसा लग रहा है कि “K8” कोड नेम वाला स्मार्टफोन शाओमी का सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। Xiaomi के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी अगस्त में MIUI 13 को लॉन्च कर सकता है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि शाओमी का यह फोन लेटेस्ट MIUI 13 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Realme X9 और Realme X9 Pro दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Mi Pad 5
Xiaomi के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही नया टैबलेट Mi Pad 5 लॉन्च कर सकती है। शाओमी का यह टैबलेट दो चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट का स्वर वेरिएंट Snapdragon 860 और हायर वेरिएंट Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट में कंपनी 11-इंच का 2K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz सैंपलिंग रेट दिया जा सकता है। शाओमी का यह टैबलेट अगस्त में लॉन्च होना है।