
Xiaomi इन दिनों अपने फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल फोन में से एक में कंपनी Samsung Galaxy Z Flip और Moto Razr 5G की तरह फोल्डेबल मैकेनिज्म ऑफर कर सकती है। शाओमी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन पेटेंट को WIPO (वर्ल्ड इंटेलैक्चुअल प्रोपर्टी ऑर्गनाइजेशन) में फाइल किया है। इसमें दिखता है कि यह फ्लिप फोन की बीच में से फोल्ड होता है। हालांकि इस फ़ोन को यूनीक इसके बैक पैनल में दिया मॉड्यूल है जिसमें दो बड़े कैमरा सेंसर और LED फ़्लैश के साथ एक स्क्वायर कटआउट है। यह कटआउट संभवत: सेकेंडरी डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें नोटिफिकेशन्स, टाइम देखा जा सकता है। शाओमी के इस फ़ोन में टेलीफ़ोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
शाओमी के फ्लिप फोन का डिजाइन
इसके साथ ही पेटेंट इमेज से पता चलता है कि शाओमी का यह फ़्लिप फ़ोन लैपटॉप की तरह बीच में से फ़ोल्ड होता है। यह फोन बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर के साथ आ सकता है। इसके लिए शाओमी को MIUI में काफी काम करना होगा। इस फोन के दाएं फ्रेम में वॉल्यूम रॉकर के साथ साथ पावर बटन दिया गया है। इसके साथ ही बॉटम में शाओमी ने स्पीकर ग्रिल, यूएनबी टाइप सी पोर्ट और सिम ट्रे दी है। जैसा कि आज कल किसी भी मॉर्डन स्मार्टफ़ोन में 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया जा रहा है इस फ़ोन में भी ऑडियो जैक नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme X9 और Realme X9 Pro दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
मिल सकता है डुअल सेल्फी कैमरा
फ़्रंट डिज़ाइन की बात करे तो शाओमी के अपकमिंग फ़्लिप फ़ोन की डिस्प्ले में पिल-शेप का कटआउट दिया जाएगा, जिसमें दो सेल्फ़ी कैमरे दिए जा सकते हैं। संभव है कि कंपनी एक कैमरा सेंसर के साथ LED फ़्लैश भी दे सकती है। शाओमी का यह फ़ोन जहां से फ़ोल्ड होा है वहां पर क्रीज़ देखने को मिल सकती हैं। पेटेंट इमेज में शाओमी का यह फ़ोन काफ़ी स्लिम मालूम होता है, ऐसे में अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि शाओमी के इस फ़ोन में बैटरी कम क्षमता की दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : WhatsApp ला रहा बड़े काम का फ़ीचर, यूज़र्स भेज पाएंगे हाई क्वालिटी इमेज
पर्दे में हैं स्पेसिफिकेशन्स
इससे पहले माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी के अपकमिंग फ़्लिप स्मार्टफ़ोन में सर्कुलर कैमरा दिया जा सकता है। हालाँकि इस फ़ोन का बाकी डिज़ाइन, कनेक्टिविटी पोर्ट, फ़्रंट पिल शेप कैमरा कटआउट सब कुछ वैसा ही है। फ़िलहाल शाओमी के इस फ़ोन का सिर्फ़ डिज़ाइन पैटर्न ही सामने आया है। इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि शाओमी का यह फ़ोन फ़्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है।





















