सस्ता 5G फोन Redmi 17C आ रहा है इंडिया, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ इस तारीख को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/redmi-17c-5g-launch-8gb-ram-6000mah-50mp-camera-Singapore-price.jpg

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने इस महीने की शुरुआत में ही Redmi 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 23,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया था जिसमें 7900mAh battery और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। वहीं अब इसी सीरीज में कंपनी एक नया और सस्ता 5जी फोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनांउस कर दिया गया है कि वह Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च करने वाली है।

Redmi 17C 5G इंडिया लॉन्च डेट

कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि रेडमी 17सी 5जी फोन 1 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। 1 अक्टूबर फोन लॉन्च से पहले ही जानकारी मिल गई है कि Redmi 17C 5G फोन मार्केट में Dark Night (Black), Coffee Brew (Brown) और Purple Dawn कलर में बिकेगा।

Turn heads, grab the spotlight, and unleash your inner star.

Bring home the all-new #REDMI17C 5G with pure #MainCharacterEnergy.

Launching on 1st October, 2026. Stay Tuned.
Know More: https://t.co/he8Loj3BHR pic.twitter.com/yXzcaBPXKz

— Redmi India (@RedmiIndia) September 25, 2026

Redmi 17C 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 17सी 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में एंडरॉयड 16 के साथ Xiaomi HyperOS 3 मिलेगा।

Redmi 17C 5G फोन में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्मार्टफोन को वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को 6000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। इस फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट भी मिल सकता है।