Xiaomi 18 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 200MP के दो कैमरे और 7,200mAh बैटरी की डिटेल्स आईं सामने

Join Us icon

Xiaomi अपनी नंबर सीरीज में एक नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर सकता है। जिसे Xiaomi 18 नाम से एंट्री मिल सकती है। इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस लीक सामने आए हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर, 200MP के दो रियर कैमरे और बड़ी बैटरी मिल सकती है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 18 के स्पेसिफिकेशंस लीक

टिपस्टर Smart Pikachu ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Xiaomi 18 के संभावित फीचर्स की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसके डिस्प्ले के साइज और रिजॉल्यूशन की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

डिजाइन की बात करें तो आगामी Xiaomi 18 में मेटल बॉडी मिल सकती है। जो एल्युमीनियम की बनी हो सकती है। फोन के बैक पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है। इसका डिजाइन पूर्व मॉडल Xiaomi 17 जैसा भी हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 18 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 2nm प्रोसेस पर आधारित फ्लैगशिप चिपसेट है। जिसकी क्लॉक स्पीड 5GHz तक बताई गई है। यही प्रोसेसर Xiaomi 18 Pro में भी है। जबकि Xiaomi 18 Pro Max में ज्यादा एडवांस GPU वाला Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है।

लीक के अनुसार, Xiaomi 18 फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में Leica की ट्यूनिंग और इमेज प्रोसेसिंग मिलने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को फिल्म जैसी कलर स्टाइल वाली तस्वीरें लेने का विकल्प मिल सकता है।

बैटरी के मामले में भी Xiaomi 18 खास हो सकता है। Smart Pikachu की एक रिपोर्ट में फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है। वहीं, Weibo पर Panda is Bald नाम के एक अन्य टिप्स्टर ने 7,200mAh बैटरी का दावा किया है। ऐसे में फोन की सटीक बैटरी साइज क्या होगी ये आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

Xiaomi 18 कब हो सकता है लॉन्च

लीक के मुताबिक, Xiaomi 18 को चीन में दिसंबर के आसपास पेश किया जा सकता है। भारत में फोन की उपलब्धता को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। हाल ही में IMC 2026 के दौरान Xiaomi ने Xiaomi 18 Pro को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि की थी, लेकिन स्टैंडर्ड Xiaomi 18 के भारतीय लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 को भारत में 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में Xiaomi 18 की संभावित कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। हालांकि असल कीमत के लिए ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा। हम आपको लगातार इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here