1,000 रुपये सस्ता हुआ यह ओपो मोबाइल फोन, कीमत घटकर हुई 10 हजार के करीब

Join Us icon

OPPO ने इस साल की शुरूआत में ही भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन OPPO A16K लॉन्च किया था। यह ओपो मोबाइल 13MP camera, MediaTek Helio G35 चिपसेट और 4230mAh battery पर लॉन्च हुआ था जो 3GB RAM और 4GB RAM सपोर्ट करता है। सस्ते स्मार्टफोन के रूप में आए ओपो ए16के स्मार्टफोन की कीमत में अब 1,000 रुपये की कटौती की खबर आई है। इस प्राइस कट के बाद 4GB RAM OPPO A16K का रेट घटकर 10,990 रुपये हो गया है।

OPPO A16K प्राइस

ओपो ए16के प्राइस कट की जानकारी हमें टेक वेबसाइट एमएसपी के जरिये मिली है। ​रिपोर्ट में महेश टेलीकॉम के हवाले से लिखा गया है कि OPPO A16K के 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है जिसके साथ 11,990 रुपये में ​बिकने वाले इस मोबाइल का दाम घटकर 10,990 रुपये आ गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन मॉडल पुराने प्राइस पर ही बिक रहा था। वहीं फोन का 3जीबी रैम वेरिएंट 9,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

1000 Rupee Price Cut on OPPO A16K cheap mobile phone sale offer

OPPO A16K की स्पेसिफिकेशन्स

यह ओप्पो मोबाइल 720 x 1600 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। ओपो ए16के की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जिसमें ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। यह ओपो फोन आईपीएक्स4 सर्टिफाइड है। OPPO A16K को एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर लॉन्च हुआ था जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है।

1000 Rupee Price Cut on OPPO A16K cheap mobile phone sale offer

फोटोग्राफी के लिए OPPO A16K के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी एलटीई और 3.5एमएम जैक के साथ पावर बैकअप के लिए ओपो ए16के में 4,230एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ओपो ए16के Black, White और Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here