10000mAh बैटरी की ताकत के साथ आ रहा है Redmi Note 17 Pro! खराब होने पर फ्री में होगी बैटरी चेंज

Join Us icon

शाओमी रेडमी ने बता दिया है कि वह इस महीने अपनी नई ‘रेडमी नोट 17’ सीरीज लेकर आ रही है। यह सीरीज 14 जुलाई को चाइना में लॉन्च की जाएगी जिसमें दो स्मार्टफोन मॉडल Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro लाए जा सकते हैं। लॉन्च डेट के बाद अब कंपनी ने प्रो मॉडल की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी है जिनमें बैटरी, चार्जिंग स्पीड, ड्यूरेबिलिटी और आईपी रेटिंग की जानकारी दी गई है। रेडमी नोट 16 प्रो की ये डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro की बैटरी

कंपनी की ओर अनाउंस कर दिया गया है कि रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन 9000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। यह रेडमी नोट सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनने जा रहा है। इससे पहले कोई भी Redmi Note फोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। पहले वाले रेडमी नोट 15 प्रो को चीन में 7000mAh बैटरी पर लाया गया था।

रेडमी नोट 17 प्रो पर कंपनी चाइना में 5 साल की फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी भी देगी। यानी 5 साल के अंदर अगर बैटरी हेल्थ 80% से कम होती है तो कस्टमर्स की मोबाइल बैटरी फ्री में बदली जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं ग्राहकों को बदले में जो नई बैटरी दी जाएगी जो 1000mAh ज्यादा पावर की होगी, यानी Redmi Note 17 Pro में 10,000mAh बैटरी (9000एमएएच+1000एमएएच) मिलेगी।

Redmi Note 17 Pro 5G फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं यह अपकमिंग रेडमी 5जी फोन 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया जाएगा जिसके जरिये किसी दूसरे स्मार्टफोन, इयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकेगा।

Redmi Note 17 Pro की ड्यूरेबिलिटी

रेडमी नोट 17 प्रो को मजबूत बॉडी पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल एसजीएस सर्टिफाइड बॉडी पर बनाया गया है जो कंपनी के मुताबिक 3 मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित रहेगा। वहीं स्मार्टफोन की स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है जो​ डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाएगी।

मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन पानी में गिरने पर भी उसे सुरक्षित रखेगी। वहीं गर्म चाय या तेल जैसे लिक्विड से भी डिवाइस प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। ड्यूरेबिलिटी के मामले में रेडमी नोट 17 प्रो को SGS व CQC Gold Label dual five-star रेटिंग दी गई है।

Redmi Note 17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

अभी कंफर्म तो नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह रेडमी 5जी फोन 12जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है जिसमें LPDDR5X RAM मिल सकती है।

redmi-note-17-note-17-pro-design-leak

वहीं लीक्स की मानें तो Redmi Note 17 Pro 5G फोन को 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। बहरहाल पुख्ता स्पेक्स के लिए 14 जुलाई को इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here