10000mAh बैटरी वाला 5G फोन 5000 रुपये की छूट से बिकना शुरू! देखें Redmi Note 17 Pro Max प्राइस, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन आज से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। पिछले सप्ताह ही Redmi Note 17 Pro Max 5G स्मार्टफोन इंडिया में 10000mAh battery के साथ लॉन्च हुआ था जिसे आज से खरीदा जा सकता है। यह रेडमी 5जी फोन 12GB RAM और Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत से लैस है जिसे कंपनी 5000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है। बड़ी बैटरी वाले फोन को सस्ते रेट पर कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 17 Pro Max प्राइस
रेडमी ने नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन को इंडियन मार्केट में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के बड़े वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसे 55,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह रेडमी 5जी फोन Secret Sunrise, Matcha Green और Stealth Black कलर में लाया गया है।
10000mAh बैटरी वाले फोन पर ऑफर
Redmi Note 17 Pro Max को 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन पर भारी छूट के बाद इसके 8जीबी रैम वेरिएंट को 44,999 रुपये में पाया जा सकता है और यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 50,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह 5 हजार की छूट बैंक ऑफर के तहत मिलेगी जिसका फायदा SBI Card, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और IDFC FIRST Bank के कार्ड्स पर उठाया जा सकता है।
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को फोन पर 2 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं साथ ही इसमें 1 साल की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी शामिल होगी। यह 5जी फोन खरीदने वाले यूजर्स को 3 महीने का YouTube Premium Lite और 6 महीने का 200GB cloud स्टोरेज वाला Google One सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 10000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 4 दिन तक काम कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Redmi Note 17 Pro Max 23 घंटे, 59 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है।
Redmi Note 17 Pro Max को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है जिसने हमारी टेस्टिंग में फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 77 मिनट का समय लिया। रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 27W reverse चार्जिंग भी दी गई है जिसके चलते इस फोन से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज किया जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max 5G एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 9,92,266 आ चुका है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए LPDDR5x RAM दी गई है।
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन में 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन मौजूद है। यह Flat AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को ज्यादा नुकसान ना हो, इसके लिए स्क्रीन को लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड बनाया गया है। इस फोन में यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro Max 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 17 Pro Max 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
यह नया 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग वाला है जो पानी में गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं साथ ही गर्म चाय चिकने तेल से भी यह खराब नहीं होगी। रेडमी का दावा है कि 3 मीटर की हाइट से गिरने के बाद भी ये वाला मोबाइल टूटेगा नहीं। बताते चलें कि ग्राहकों को इस मोबाइल में Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स मिलेंगे।