108MP कैमरा वाला Infinix Note 30 5G फोन इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेंगे फाड़ू JBL स्पीकर्स

Join Us icon
Highlights

  • नोट 30 5जी मिड-जून में लॉन्च होगा।
  • फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करेगा।
  • इसमें JBL stereo speakers मिलेंगे।

इनफिनिक्स ने कुछ ही दिनों पहले अपनी ‘नोट’ सीरीज़ के तहत शानदार 5जी फोन ‘नोट 30’ पेश किया है। ग्लोबल मार्केट में ऑफिशियल होने के बाद अब यह मोबाइल भारतीय बाजार का रूख कर रहा है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Infinix Note 30 5G जून में यानी इसी महीने इंडिया में लॉन्च होगा और इसके लिए ब्रांड ने JBL के साथ साझेदारी भी की है।

Infinix Note 30 5G इंडिया लॉन्च डिटेल

इनफिनिक्स इंडिया ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वह नोट 30 5जी फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि किसी तय तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि मिड जून में यह मोबाइल मार्केट में उतार दिया जाएगा। देश में यह फोन Blue, Black और Sunset Gold कलर में पेश किया जा सकता है।

jbl-speaker

JBL के साथ साझेदारी

Infinix Note 30 5G और जेबीएल ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली HARMAN Embedded Audio के बीच साझेदारी हुई है जिसके अनुसार इन फोन में सराउंड साउंड क्वॉलिटी वाले JBL पावर्ड स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि एडवांस साउंड टेक्नोलॉजी के दमपर नोट 30 5जी यूजर्स distortion-free volume और deeper bass का लुफ्त उठा पाएंगे।

108 MP Camera phone Infinix Note 30 5G launch in india mid june with jbl speakers

Infinix Note 30 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • इनफिनिक्स नोट 30 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोससर पर काम करता है।
  • इस फोन में 6.78 इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है।
  • रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.75 अपर्चर वाले 108MP Samsung ISOCELL HM6 सेंसर के साथ 2एमपी लेंस और एआई सेंसर मौजूद है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स नोट 30 5जी फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
  • पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
  • Infinix Note 30 5G फोन में एनएफसी, 3.5एमएम जैक और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here