8GB + 256GB वाले Redmi Note 15 5G फोन का रेट हुआ लीक, इंडिया में 108MP कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Redmi Note 15 5G फोन अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च हुआ था जो अब बेहद जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है। खबर है कि ग्लोबल मार्केट में आने वाला यह मोबाइल चाइनीज मॉडल से अलग हो सकता है। इंटरनेट पर रेडमी नोट 15 5जी ग्लोबल मॉडल की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स शेयर सामने आई है। टिपस्टर सुधांशू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Redmi Note 15 5G की डिटेल्स ट्वीट की है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार रेडमी नोट 15 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में 299 यूरो में लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल के 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज का प्राइस बताया गया है। इंडियन करंसी के हिसाब से देखें तो यह रेट 31 हजार रुपये के करीब है। हालांकि यह बात तो कंफर्म कही जा सकती है कि भारत में स्मार्टफोन की कीमत ग्लोबल मार्केट से कम ही रहेगी।

बताते चलें कि पिछले साल लॉन्च हुआ Redmi Note 14 5G फोन इंडिया में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। यह स्मार्टफोन के 6जीबी रैम वेरिएंट का रेट था। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की ही बात करें तो इसे 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी Redmi Note 15 5G इंडिया में 25 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 15 5G को क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। भारतीय बाजार में इस अपकमिंग रेडमी फोन को Xiaomi HyperOS 2 के साथ लाया जा सकता है।

रेडमी नोट 15 5जी स्मार्टफोन को 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ तकरीबन 3000निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से भी लैस होगा।

लीक के अनुसार Redmi Note 15 5G फोन डुअल रियर कैमरा के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। यह 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन बनाता जा रहा है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी नोट 15 5जी फोन को 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

यह रेडमी नोट 5जी फोन चीन में 5800mAh बैटरी पर लॉन्च किया था। लेकिन लीक की मानें तो ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने 5520mAh बैटरी के साथ पेश करेगी। यहां हमें संदेह है! इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चरम पर है। ऐसे में हमारा अनुमान है कि रेडमी अपना मोबाइल तकरीबन 6,000एमएएच बैटरी के साथ ही लेकर आएगी। यानी इंडिया में लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 5G फोन की बैटरी ग्लोबल मॉडल से बड़ी होगी।

रेडमी नोट 15 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। चर्चा है कि कंपनी अगले साल जनवरी 2026 में इसे ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इस सीरीज के तहत इंडिया में Redmi Note 15 , Note 15 Pro और Note 15 Pro+ लॉन्च किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि रेडमी नोट 14 सीरीज दिसंबर 2024 में इंडिया में लॉन्च हुई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here