108MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हो सकता है HMD का न्यू फोन Skyline, जानें फुल डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/06/HMD-Skyline.jpg

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global जल्द ही मार्केट में एक नया फोन लाने वाली है। कंपनी इस नए फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में स्काईलाइन (Skyline) नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बात की जानकारी फिनिश पब्लिकेशन द्वारा सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन जुलाई में लॉन्च होगा और 10 जुलाई को रिटेलर्स के पास उपलब्ध होगा। वहीं, स्काईलाइन को HMD की ओर से एक प्रीमियम फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है और कहा जा रहा है कि इसकी कीमत €520 (करीब 47 हजार रुपये) होगी।

HMD Skyline में मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट होगा। रिपोर्ट्स के बारे में बताया जा रहा है कि फोन कथित तौर पर फोन का मॉडल नंबर TA-1688 होगा। इसके अलावा अभी फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

माना जा रहा है कि स्काईलाइन को पहले टॉमकैट कोडनेम दिया गया था। अगर असल में साबित हुआ तो इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस OLED डिसप्ले देखने को मिल सकता है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा।

इसके अलावा स्काईलाइन स्मार्टफोन में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होने की बात सामने आ रही है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, एक अल्ट्रावाइड-एंगल लेंस और एक मैक्रो या डेप्थ सेंसर प्लेस किया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, अपकमिंग एचएमडी स्काईलाइन स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4900 एमएएच की बैटरी मिलने की भी बात सामने आई है। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 14 के साथ प्री-इंस्टॉल आएगा। इसके अलावा, इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी होंगे।

HMD Aura हाल ही में हुआ लॉन्च

HMD Global ने कुछ दिन पहले Pulse series और HMD Vibe के बाद HMD Aura को पेश किया था। यह फोन ऑस्ट्रेलियन मार्केट में उतारा गया था। आइए आगे आप एचएमडी ऑरा की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।