
108MP camera smartphone Redmi Note 11S discount offer details : 108MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Redmi Note 11S Amazon India पर बेहद सस्ते में मिल रहा है। इन दिनों Xiaomi Black Friday Sale चल रही है। इस सेल के दौरान शाओमी के इस स्मार्टफोन पर 3000 रुपए का एडिशनल एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi Note 11S स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें Mediatek Helio G96 प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है। यहां हम आपको रेडमी के इस दमदार स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में दे रहे हैं।
Redmi Note 11S क़ीमत और ऑफर्स
Redmi Note 11S स्मार्टफ़ोन 16499 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ रेडमी के इस फ़ोन पर 3000 रुपये एक्सचेंज बोनस डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपको पुराने फ़ोन की वैल्यू 1500 रुपये है तो कुल मिलकर इस फ़ोन पर 5500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी फ़ोन की इफैक्टिव क़ीमत 11,499 रुपये बैठेगी। बता दें कि पुराने फ़ोन की वैल्यू उसके कंडीशन पर निर्भर करती है। रेडमी नोट 11S स्मार्टफ़ोन पर मिलने वाले बैंक डिस्काउंट की बात करें तो HDFC बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Redmi Note 11S : स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
- 108 MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप
- 16 MP सेल्फी कैमरा
- 90Hz रिफ्रेस रेट वाला 6.43 इंच स्मार्टफोन
- MediaTek Helio G96 प्रोसेसर
- 5000mAh बैटरी और 33W चार्जर
Redmi Note 11S 5G स्मार्टफोन में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल है। इस फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह भी पढ़़ें : Matter Energy ने पेश की गियर बॉक्स वाली पहली इलेक्ट्रिक बाइक, मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स
इस फ़ोन में Mediatek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में microSD कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 5000 mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्ज दिया गया है। यह भी पढ़ें : How To Start DigiLocker : पैन कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस सब होगा आपके फोन में, चुटकियों में ऐसे शुरू करें डिजीलॉकर
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में Redmi Note 11S 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। रेडमी के इस फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi Note 11S स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास और वर्चुअल प्रोसिमिटी सेंसर दिया गया है।






















