
आप कितना भी महंगा स्मार्टफोन ले रहे हैं। परंतु उसे लेकर यह नहीं कह सकते कि यह फोन कभी खराब नहीं हो सकता। एक फोन हजारों कॉम्पोनेंट्स मिलकर बना होता है। ऐसे में कभी भी किसी में थोड़ी सी भी खराबी हुई तो आपका फोन परेशान करने लगता है। इसके बाद सर्विस सेंटर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। आप फोन उठाते हैं और सर्विस सेंटर पहुंच जाते हैं। परंतु आपको बता दूं कि यदि ऐसा करते हैं तो गलत है। क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। आपके खराब फोन में ढ़ेर सारा निजी डाटा पड़ा होता है और यदि किसी गलत हाथों में चला गया तो कोई भी उसका दुरुपयोग कर सकता है। इसलिए फोन को सर्विस सेंटर में देने से पहले कुछ आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें।
1. फोन डाटा जांचें

यदि फोन सर्विस सेंटर में देना है तो सबसे पहले आप अपने फोन डाटा को भली भांति जांचें कि किन डाटा का बैकअप लेना है और किन डाटा का बैकअप लेने की जरूरत नहीं है। जिन डाटा का बैकअप लेने की जरूरत नहीं है उनको साथ ही साथ फोन से डिलीट कर दें तो बेहतर है। आपका समय खराब नहीं होगा। व्हाट्सऐप पर भी होगी ग्रुप वीडियो कॉल, एक साथ कर सकेंगे 4 लोगों से बात, जानें पूरा प्रोसेस
2. जीमेल पर लें बैकअप
एंडरॉयड फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा डाटा को आप जीमेल पर बैकअप ले सकते हैं। सबसे जरूरी कॉन्टैक्ट यह जीमेल के साथ सिंक हो जाता है। इसके अलावा ऐप डाटा और फोटो आदि का भी बैकअप गूगल पर लिया जा सकता है। यदि आॅनलाइन कर रहे हैं फोन की खरीदारी तो इन 15 बातों का जरूर रखें ख्याल
3. पीसी पर लें डाटा बैकअप
ध्यान रहे कि सर्विस सेंटर में फोन देते समय सबसे ज्यादा सतर्क आपको डाटा को लेकर ही रहना है। कुछ डाटा तो जीमेल पर आ जाते हैं लेकिन म्यूजिक और वीडियो आदि को गूगल पर न रखें। यह आपके गूगल मैमोरी को ही कम भरने का काम करेगा। म्यूजिक या वीडियो को आप पीसी या मैमोरी कार्ड में रख लें तो ज्यादा बेहतर है। मेरी तो सलाह यह भी होगी कि फोटो को भी गूगल फोटो के बजाय पीसी पर रखें तो ज्यादा बेहतर है। सभी जियो यूजर्स के लिए यह ट्रिक है बड़े काम की
4. कॉल लॉग और मैसेज का भी लें बैकअप
बहुत सारे लोग अपने कॉल हिस्ट्री और मैसेज को भी नहीं छोड़ना चाहते। मैसेज को तो खास कर। इसमें कई जरूरी कम्यूनिकेशन होते हैं। ऐसे में आप एसएमएस बैकअप एंड रिस्टोर और कॉल लॉग हिस्ट्री बैकअप जैसे ऐप का सहारा ले सकते हैं।
5. समस्याओं की बनाएं पूरी लिस्ट
फोन में छोटी—छोटी समस्याएं हमेशा होती हैं। परंतु उसे अनदेखा कर देते हैं। जब बड़ी समस्या होती है तभी आप उसे सर्विस सेंटर में देते हैं। इसलिए यदि आप सर्विस सेंटर में फोन को जमा कर ही रहे हैं तो सारी समस्याओं की लिस्ट बना लें। जिससे कि जब आप वहां जाएं तो फोन के बारे में विस्तार से बात कर पाएंगे।
6. सिम और मैमोरी कार्ड निकाल लें
कभी भी आप आपना फोन सर्विस सेंटर में दे रहे हैं तो मैमोरी कार्ड और सिम निकालना न भूलें। क्योंकि इसमें आपका ढ़ेर सारा डाटा होता है और कोई इसका गलत उपयोग कर सकता है। इतना ही नहीं यदि गलत इस्तेमाल नहीं भी हुआ तो फॉर्मेट मार दिया जाएगा या जिससे डाटा नष्ट हो जाएगा।
7. फोन को अच्छी तरह से जांचें
सर्विस सेंटर में अपना फोन जमा करने से पहले फोन को अच्छी तरह से जांच लें। स्क्रीन पर कितने स्क्रैच लगे हैं। बॉडी का क्या हाल है आदि। क्योंकि यदि टूट फूट या ज्यादा स्क्रैच हो तो आप जवाब मांग सकें। हो सके तो फोन की एक दो फोटो उसी वक्त ले लें। यदि बैटरी निकलती है तो बैटरी और सामान पर अपने निशान लगा दें जिससे कि गड़बड़ी होने पर आप पकड़ सकें।
8. डाटा करें डिलीट
फोन का डाटा बैकअप लेने और सिम व मैमोरी कार्ड निकालने के बाद आप फोन में उपलब्ध सभी डाटा को डिलीट कर दें। इसका सबसे बेस्ट तरीका है कि फोन को फैक्ट्री डाटा रिसेट कर दें या फिर हार्ड बूट कर दें।
9. आॅथराइज सेंटर पर ही कराएं सर्विस
यदि फोन वारंटी में है तो फिर किसी और सर्विस सेंटर पर न जाएं। क्योंकि यदि एक बार फोन सर्विस सेंटर के बाहर खुल जाए तो फिर वारंटी खत्म हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आॅथराइज सर्विस सेंटर में ही जाएं। यदि फोन वारंटी में नहीं भी है तो आॅथराइज सर्विस सेंटर में जाना बेहतर होगा। हां यदि किसी थर्ड पार्टी सर्विस सेंटर पर जा रहे हैं तो यह जरूर देखें कि विश्वासी हो।
10. खर्चे के बारे में कर लें पहले से पता
यदि आपको मालूम है कि फोन में क्या खराबी है तो फिर पहले से ही उसके खर्चे के बारे में थोड़ा पता कर लें तो बेहतर होगा। आज इंटरनेट पर इन चीजों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। ऐसे में आप सर्विस सेंटर में जानें से पहले ही यह जानकारी प्राप्त कर लें तो फिर धोखा देना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं आप अपने पैसे भी बचा पाएंगे।
11. खराबी का कारण पूछें
सर्विस सेंटर में फोन जमा करने के समय आप पूरी समस्या को विस्तार से बताते हैं। वहीं जमा करने के दौरान आप यह भी जान लें कि समस्या क्यूं हुई तो आप आगे से सतर्क रहेंगे। इतना ही नहीं कोशिश यह भी करें कि आपका फोन जल्द से जल्द वापस मिल जाए। क्योंकि जितना दिन फोन सर्विस सेंटर में रहेगा स्क्रैच लगने और गंदा होने का खतरा उतना बढ़ जाएगा।
12. छोटी समस्या को खुद से करें ठीक
ध्यान रहे कि फोन में ज्यादातर सॉफ्टवेयर की समस्या होती है और सॉफ्टवेयर की समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है। आप आॅनलाइन पढ़कर या फिर यूट्यूब पर वीडियो देखकर भी ठीक कर सकते हैं। हां हार्डवेयर की समस्या है तो फिर फोन को सर्विस सेंटर ले जाना बेहतर है।




















