7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OPPO का नया 12GB RAM वाला 5G फोन A6k, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए6 सीरीज का एक और नया मोबाइल आ गया है। इस सीरीज में पूरे एक दर्जन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं और अब कंपनी एक नया डिवाइस OPPO A6k भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। यह 12GB RAM वाला 5G है जो ब्रांड की होम मार्केट चाइना में पेश किया गया है। 50MP Camera और तगड़ी 7000mAh battery की ताकत से लैस इस नए ओप्पो मोबाइल की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नया ओपो ए6के 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित ColorOS 15 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह ओपो मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।
OPPO A6k 5G फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो एलसीडी पर बनी है। इस मोबाइल डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। कंपनी ने इसे आई-प्रोटेक्शन मोड के साथ पेश किया है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होने देती है।
इस नए ओपो 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी ताकतवर बैटरी है। OPPO A6k 5G स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 7,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर 22 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देखी जा सकती है। कंपनी ने इस फोन को 6 साल की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए नया 5जी फोन ओपो ए6के डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A6k 5G फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
OPPO A6k 5G फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देता है। कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Bluetooth और Wi-Fi 5 के साथ ही USB 2.0 और 3.5mm हेडफोन जैसे विकल्प भी मौजूद है। वहीं सिक्योरिटी और फोन लॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। चीन में इस फोन को Twilight Blue, Seashell White और Dawn Gold कलर में लाया गया है।
ओपो ए6के 5जी फोन चाइना में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। कीमत की बात करें तो बात करें तो इसका प्राइस 1999 युआन यानी तकरीबन 26,990 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। वहीं 8जीबी+512जीबी वेरिएंट को 2199 युआन (तकरीबन 29,690 रुपये) में लाया गया है। वहीं 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 2399 युआन में लॉन्च किया गया है और यह रेट 32,390 रुपये के करीब है।
अंत में ओपो ए6 सीरीज का जिक्र करते चले तो इंडिया में इस सीरीज में OPPO A6 5G, A6x 4G, A6x 5G, A6s 5G और A6 Pro 5G फोन लॉन्च हो चुके हैं। वहीं ग्लोबल मार्केट व चाइना में इस सीरीज के OPPO A6L, A6i, A6 GT, A6 Plus, A6 Max, A6t 4G, A6t 5G, A6t Pro और OPPO A6c मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब आप खुद ही गिन लीजिए यह ओपो ‘ए6’ सीरीज कितने मोबाइल लॉन्च हो चुके हैं।