12GB रैम और 64MP कैमरा के साथ 5G फोन Realme GT Neo 2T हुआ लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Join Us icon

Realme ने आज अपनी घरेलू मार्केट चीन में GT-series के अंदर एक नए फोन को Realme GT Neo 2T 5G को लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी ने चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान Realme GT Neo 2T 5G के साथ ही Realme Q3s को भी लॉन्च किया है। इस आर्टिकल में हम आपको Realme GT Neo 2T 5G के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में सभी जानकारी देंगे। अगर देखा जाए तो GT Neo 2T 5G कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके Realme GT Neo 2 से थोड़ा अलग है। आइए बिना देर करें आगे आपको रियलमी जीटी नियो 2टी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Realme GT Neo 2T का प्राइस

Realme GT Neo 2T को कंपनी ने Glaze White और Jet Black Black कलर में पेश किया है। अगर बात करें कीमत की तो डिवाइस के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस RMB 1,899 (Rs 22,218) और 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस RMB 2,099 (Rs 24,563) है। इसके अलावा इस हैंडसेट के सबसे बड़े वेरिएंट यानी 12GB + 256GB मॉडल को RMB 2,399 (Rs 28,074) में पेश किया है। फोन चीन में 1 नवंबर से सेल के लिए पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: ऑनलाईन मंगाया था साबुन, मिल गया Realme Pad! कस्टमर ने ली फ्लिपकार्ट की फिरकी

realme-gt-neo-2t-first-look

Realme GT Neo 2T के स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT Neo 2T में कंपनी ने FHD+ रिजोल्यूशन के साथ 6.43-इंच पंच होल एमोलेड डिसप्ले दिया है। इसके अलावा फोन 120Hz रिफ्रेश रेंट और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। इसके अलावा Realme GT Neo 2T में Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, डिवाइस में 12GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

realme-gt-neo-2t-5g-launch

वहीं, फ्रोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस सेटअप में 64MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है। वहीं, डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसे भी पढ़ें: Realme ने भारत में लॉन्च किए 4K Smart Google TV Stick, Realme Brick ब्लूटूथ स्पीकर और गेमिंग एक्सेसरीज, जानें कीमत और खूबियां

रियलमी जीटी नियो 2टी Realme UI 3.0 बेस्ड Android 11 पर कार्य करता है। वहीं, स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में एक यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5 मिमी जैक, डुअल 5 जी, 4 जी ब्लूटूथ, वाईफाई -6, एनएफसी और डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here