
रेडमी नोट 17 सीरीज को लेकर कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं अब कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया गया है कि नए रेडमी नोट फोन 14 जुलाई को लॉन्च कर दिए जाएंगे। रेडमी नोट 17 सीरीज सबसे पहले चीन में पेश होगी जो बाद में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगी। इस सीरीज के तहत Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro+ लॉन्च हो सकते हैं।
Redmi Note 17 लॉन्च डेट
रेडमी नोट 17 सीरीज 14 जुलाई को लॉन्च होगी। इस दिन कंपनी चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से नए शाओमी रेडमी नोट फोन टेक मार्केट में उतारे जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट चीन में 14 जुलाई की शाम 7 बजे शुरू होगा। इंडियन समयानुसार यह वक्त दोपहर के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। रेडमी चाइना की आधिकारिक वेबसाइट सहित ब्रांड के सोशल पेज वेईबो पर यह लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Redmi Note 17 series स्पेसिफिकेशन्स
सीरीज का प्रो मॉडल यानी Redmi Note 17 Pro ताकतवर 10000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के अन्य दूसरी संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा और Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। फोन के फ्रंट में 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।
लीक्स के अनुसार Redmi Note 17 में 6.83 इंच की फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो सोशल मीडिया चलाने, वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग और कैजुअल गेमिंग जैसे रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल सकता है। यह Redmi Note 15 में दिए गए Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के मुकाबले अपग्रेड होगा।
Redmi Note 17 में भी 7000एमएएच से बड़ी बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। बताते चलें कि चीन में Redmi Note 15 में 5800mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में अगर Redmi Note 17 में इससे बड़ी बैटरी मिलती है, तो बैटरी बैकअप के मामले में यह एक बड़ा अपग्रेड होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।











