Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च डेट हुई लीक, 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन इस तारीख को हो सकता है पेश

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Vivo-X200-FE-price.jpg

वीवो टीज़ कर चुकी है कि वह भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन Vivo X200 FE लेकर आ रही है। इस मोबाइल का प्रोडक्ट पेज भी वेबसाइट पर लाइव किया जा चुका है जहां लुक, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। वहीं आज कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले वीवो एक्स200 एफई इंडिया लॉन्च डेट लीक हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार जुलाई के तीसरे सप्ताह में इसे भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा।

Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च डेट (लीक)

वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन से जुड़ी यह जानकारी वेबसाइट पेश्नेट गीक्ज़ के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo X200 FE 14 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। लीक में बताया गया है कि इस दिन दोपहर के 12 बजे कंपनी ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से वीवो एक्स200 एफई प्राइस और सेल डिटेल्स की जानकारी दी जाएगी। बहरहाल जब तक कंपनी आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की घोषणा नहीं कर देती, तब तक इस तारीख को महज़ एक लीक ही माना जाएगा।

Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन में 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच 1.5के डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 460ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। इस मोबाइल को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है। डिवाइस में अल्ट्रा-स्लीम डिजाइन मिलेगा और इसकी थिकनेस सिर्फ 7.99mm की होगी।

कैमरा

वीवो एक्स200एफई में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Carl Zeiss Sony IMX921 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही एफ/2.65 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल super telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide-angle भी मिलता है।

परफॉर्मेंस

Vivo X200 FE स्मार्टफोन एंडरॉयड 15 पर पेश किया जाएगा जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के​ लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 9300+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Vivo X200 FE 5G फोन को तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

See Full Specs

Best Competitors

vivo X200T Rs. 59,999
93%
OPPO Reno16 5G Rs. 61,999
87%
vivo X300 FE Rs. 86,999
95%
OnePlus 13s Rs. 54,999
93%
See All Competitors