Vivo Y300i 5G फोन 14 मार्च को होगा चीन में लॉन्च, मिलेगी 12GB RAM और 6500mAh बैटरी

वीवो ने नवंबर 2024 में 8GB RAM, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 32MP सेल्फी कैमरा वाला 5G Phone Vivo Y300 इंडिया में लॉन्च किया था। यह 21,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब कंपनी इस सीरीज का एक और नया मॉडल Vivo Y300i 5G 14 मार्च को लॉन्च करने वाली है। यह वीवो 5जी फोन सबसे पहले चाइना में पेश किया जाएगा जिसका प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।
Vivo Y300i 5G लॉन्च डेट
वीवो वाई300आई 5जी फोन 14 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट पर से पर्दा उठा दिया है। चाइना मार्केट के जरिये 14 मार्च को टेक बाजार में एंट्री लेने के बाद हो सकता है कि यह विवो 5जी फोन भारत व अन्य देशों में भी ऑफिशियल कर दिया जाए। फिलहाल इंडिया लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इंटरनेट पर लीक हुई इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।
Vivo Y300i 5G प्राइस (लीक)
- 8GB RAM + 256GB Storage – 1499 युआन (तकरीबन 17,900 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB Storage – 1699 युआन (तकरीबन 20,300 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB Storage – 1799 युआन (तकरीबन 21,00 रुपये)
Vivo Y300i 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.68″ HD+ LCD Display
- Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
- 12GB RAM + 512GB storage
- 50MP Rear Camera
- 5MP Selfie Camera
- 6,500mAh battery
- 44W fast charging
स्क्रीन : लीक के अनुसार वीवो वाई300आई 5जी फोन को 1608 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी।
परफॉर्मेंस : Vivo Y300i 5G फोन को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
मेमोरी : लीक की मानें तो यह विवो 5जी फोन 12जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 512जीबी स्टोरेज दी जाएगी। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है तथा बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम + 256जीबी वेरिएंट दी जा सकती है।
बैटरी : वीवो वाई300आई 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी जा सकती है। ऐसी ही ताकतवर बैटरी आज इंडिया में लॉन्च हुए Vivo T4x 5G फोन में दी गई है। वहीं चार्जिंग के लिए Y300i में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।