14000 mAh बैटरी वाला फोन बना रही है यह कंपनी

हाल में हुआवई के सब-ब्रांड ऑनर ने चीनी मार्केट में HONOR X80 Pro Max को पेश किया था। इस फोन में 11000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। फोन को लेकर टेक जगत में काफी चर्चा भी हुई। वहीं अब कंपनी ने अपने अगले इनोवेशन से फिर से एक बार सबको चौंका दिया है। प्रमुख टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के हवाले से खबर आई है कि ऑनर अब 14,000mAh की बैटरी पर काम कर रही है। खबर में यह भी जानकारी दी गई है कि प्रोडक्ट की टेस्टिंग शुरू हो गई है और यह अपने पहले स्टेज यानी न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन स्टेज में है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई भी कमेंट नहीं किया है।
कुछ दिन पहले एक और खबर आई थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि ऑनर Power 3 नाम के एक मोबाइल पर काम कर रहा है, जिसमें 11,000-12,000mAh तक की बैटरी हो सकती है। ऐसे में यह तो साफ है कि कंपनी बड़ी बैटरी पर लगातार इनोवेशन के मूड में है।
इससे पहले साल 2025 में ऑनर ने Power मॉडल के साथ पहली बार 8,000mAh की बैटरी पेश की थी। वहीं बाद में 10,000mAh बैटरी वाले फोन भी आए। जून 2026 में ही कंपनी ने HONOR X80 Pro Max को पेश किया है और यह फोन 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। अब 14,000mAh बैटरी की बात शुरू हो गई है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि कंपनी अपने यूजर्स को लंबा बैटरी बैकअप वाला फोन देना चाहती है।
भारत में सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन
यदि भारत में सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन की बात करें, तो Realme P4 Power 5G को कंपनी ने इस साल पेश किया था और यह फोन 10001 mAh बैटरी के साथ आता है। फिलहाल सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन यही है।
इसके बाद vivo T5 Pro मॉडल है, जिसमें आपको 9020 mAh की बैटरी मिलती है। वनप्लस ने भी बड़ी बैटरी के साथ भारत में अपना फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने OnePlus Nord 6 को पेश किया था। इसमें 9000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
शाओमी ब्रांड पोको के पास भी बड़ी बैटरी वाला फोन है, जिसे कंपनी ने इसी साल लॉन्च किया है। मैं बात कर रहा हूं POCO X8 Pro Max की। यह फोन 9000 mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
आज बड़ी बैटरी सेगमेंट में सबसे ज्यादा फोन रियलमी के पास हैं। कंपनी ने कम रेंज में realme P4R 5G को पेश किया था और यह फोन 8000 mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा Realme 16T मॉडल भी है, जिसमें आपको 8000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
इनके अलावा Tecno Pova Curve 2 5G और Oneplus Nord CE 6 5G में भी 8000 mAh की बड़ी बैटरी है।
सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन की लिस्ट
- Realme P4 Power 5G- 10001 mAh बैटरी
- realme Narzo Power- 10001 mAh बैटरी
- vivo T5 Pro- 9020 mAh बैटरी
- OnePlus Nord 6 5G- 9000 mAh बैटरी
- POCO X8 Pro Max 5G- 9000 mAh बैटरी
- realme P4R 5G- 8000 mAh बैटरी
- Realme 16T 5G- 8000 mAh बैटरी
- Tecno Pova Curve 2 5G- 8000 mAh बैटरी
- Oneplus Nord CE 6 5G- 8000 mAh बैटरी
- Tecno Pova 8 5G- 8000 mAh बैटरी