10000mAh बैटरी वाला 5G फोन 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च, देखें Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max

Join Us icon

रेडमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन इंडिया आ रहा है। कंपनी की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि वह इसी महीने 15 सितंबर को Redmi Note 17 Pro Max भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह 10000mAh Battery वाला 5जी फोन बनकर इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। प्रो मैक्स मॉडल के साथ ही Redmi Note 17 Pro 5G फोन भी भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा।

Redmi Note 17 Pro series इंडिया लॉन्च डेट

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि वह आने वाली 15 सितंबर को भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max इंडिया में लॉन्च होंगे। यह लॉन्च ईवेंट 15 सितंबर की दोपहर 12 बजे आयोजित होगा जिसके कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

Redmi Note 17 Pro Max

कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन 10000mAh Battery के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इससे पहले कोई भी रेडमी स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ भारतीय बाजार में नहीं लाया गया है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद Redmi Note 17 Pro Max 5G लगातार 4 दिन तक काम कर सकता है।

इस बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स को 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद यह तय माना जा सकता है कि इस रेडमी 5जी फोन में Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी जरूर मिलेगा। लीक्स के अनुसार यह रेडमी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ LPDDR5x RAM टेक्नोलॉजी भी मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max को 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल भी IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगा।

Redmi Note 17 Pro

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी भी बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। लीक्स में कहा जा रहा है कि पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगाया जा सकता है।

Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद मिलेगा। कंपनी इस मोबाइल को IP69K रेटिंग के साथ पेश कर सकती है जो इसे डस्ट और वॉटर सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here