vivo X500 series इंडिया लॉन्च डेट लीक! इस दिन आ सकते हैं वीवो एक्स500, एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स

Join Us icon

वीवो ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि वह इंडिया में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज vivo X500 series लॉन्च करने जा रही है। कंपनी वेबसाइट सहित अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इस स्मार्टफोन सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक वीवो एक्स500 सीरीज के स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट नहीं बताई गई है लेकिन लीक में सामने आया है कि vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

vivo X500 series इंडिया लॉन्च डेट

वीवो एक्स500 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए टिपस्टर ने वीवो एक्स500 प्रो की फोटो शेयर की है और दावा किया है कि vivo X500 series 26 नवंबर को भारतीय बाजार में अनाउंस होगी। इस सीरीज के तहत वीवो एक्स500, एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स लॉन्च किए जा सकते हैं। बहरहाल अभी वीवो द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

vivo X500 series स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स500 यानी सीरीज के बेस मॉडल को इंडिया में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वीवो एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स को MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। दोनों प्रो मॉडल्स में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए LPDDR5X Ultra RAM भी लगाई जाएगी। वहीं बेस मॉडल में LPDDR5X RAM मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए vivo X500 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर, 64MP 3x Telephoto Sony LYT610 सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलेगा। X500 Pro में 50MP मेन Sony LYT910 OIS सेंसर, 64MP 3.5x periscope telephoto सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं vivo X500 Pro Max में 50MP Sony LYT910 मेन सेंसर के साथ 200MP Samsung HP0 3.5x OIS telephoto सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल रहेगा।

वीवो एक्स500 को 6.59 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। वीवो एक्स500 प्रो में 6.36 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलेगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं वीवो एक्स500 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन को BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले पर लाया जाएगा।

पावर बैकअप के लिए X500 Pro Max 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं vivo X500 Pro में 6510mAh बैटरी दी जा सकती है। इसी तरह vivo X500 5G फोन को 7500mAh बैटरी पर लाया जा सकता है। वीवो एक्स500 सीरीज में WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here