
टेक ब्रांड आइकू ने पिछले दिनों भारतीय बाजार में अपना नया मिडबजट 5जी फोन iQOO Z11xa 5G लॉन्च किया था। यह मोबाइल आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। पहली ही सेल में कंपनी इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का डिस्कांउट ऑफर लेकर आई है। यह 7200mAh Battery और 8GB RAM वाला 5G फोन है जो Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर काम करता है। फोन की कीमत और इसपर मिल रही डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z11xa 5G प्राइस और ऑफर
आइकू ज़ेड11एक्सए 5जी फोन को इंडियन मार्केट में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। शुरुआती दिनों में कंपनी स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 27,499 रुपये का पड़ेगा। फोन की सेल शॉपिंग साइट अमेजन पर होगी।
मजे की बात यह है कि फोन पर 1500 रुपये की छूट हर कोई व्यक्ति पा सकता है और इसके लिए किसी खास बैंक के क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। वहीं iQOO Z11xa 5G फोन को 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है। आइकू का नया 5जी फोन Titan Black और Prismatic Green कलर में खरीदा जा सकता है।
iQOO Z11xa 5G स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11एक्सए 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड के मुताबिक यह मोबाइनल 890K+ AnTuTu Score अचीव कर सकता है।
iQOO Z11xa 5G फोन की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल में लगी पावरफुल 7200mAh Battery है। इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसपर तकरीबन 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। स्मार्टफोन reverse charging से लैस है जिसके चलते इस फोन से दूसरा फोन चार्ज किया जा सकता है।
आइकू ज़ेड11एक्सए फोन में 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले लगाई गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह 5जी फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11xa 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का Sony सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी फोन 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इस फोन के कैमरा में यूजर्स को एआई फीचर्स भी मिलेंगे।











