1500 डिस्काउंट के साथ 6500mAh बैटरी वाला लेटेस्ट 5G फोन सिर्फ 17999 रुपये में

20 हजार से कम का 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज से इंडिया में एक नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसमें 6500mAh battery दी गई है। ऑफर्स के साथ यह सस्ता 5जी फोन सिर्फ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 44W फास्ट चार्जिंग, 50MP Camera और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी। लेटेस्ट 5जी फोन आइकू ज़ेड11 लाइट की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z11 Lite 5G प्राइस और ऑफर
आइकू ज़ेड11 लाइट इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। सबसे पहले कीमत की बात करें तो इस 5जी फोन का प्राइस 19,499 रुपये से शुरू होता है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage मिलती है। कंपनी ने यह 6GB RAM वाला 5G फोन दो स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश किया है। 128GB मेमोरी को 21,499 रुपये और 256GB मेमोरी वाले फोन को 24,499 रुपये में लाया गया है।
ऑफर्स पर नजर डालें तो शुरुआती सेल में कंपनी iQOO Z11 Lite 5G पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद आइकू ज़ेड11 लाइट का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 17,999 रुपये पड़ेगा। इसी तरह 6जीबी+128जीबी को 19,999 रुपये में और 6जीबी+256जीबी को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
इस सस्ते 5जी फोन पर 1500 रुपये का डिस्कांउट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है। मोबाइल खरीदने वाले ग्राहक अगर HDFC या ICICI के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो पंद्रह सौ की छूट मिलेगी। फोन की सेल आज से शुरू हो गई है जिसे कंपनी वेबसाइट, अमेजन और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Midnight Blue और Solar Flame कलर में परचेज किया जा सकता है।
iQOO Z11 Lite 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11 लाइट बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसमें पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6500mAh Battery दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क टेस्ट स्कोर 15 घंटे, 12 मिनट का आ चुका है। कंपनी ने इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। ग्राहकों को इस 5जी फोन में Reverse Charging भी मिलेगी जिससे iQOO Z11 Lite से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।
iQOO Z11 Lite 5G फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की HD+ स्क्रीन पर लाया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो LCD पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होगा। कंपनी ने इसे Greasy Hand और Wet Hand फीचर से लैस किया है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच को बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का AnTuTu score 5,74,553 आ चुका है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस नए आइकू 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT505C सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
कुछ खास फीचर्स पर नजर डालें तो iQOO Z11 Lite 5G फोन में AI Superlink तकनीक दी गई लो नेटवर्क एरिया में भी सिग्नल स्ट्रेंथ को 10% तक बूस्ट कर सकती है। यह मोबाइल एसजीएस सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जिसके चलते जमीन पर गिरने पर भी फोन नहीं टूटेगा। वहीं स्मार्टफोन का डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। आइकू ज़ेड11 लाइट के बैक पैनल पर Dynamic Light भी लगी है जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर चार तरह के कलर्स में ग्लो करती है।