6499 रुपये वाला Redmi फोन हुआ महंगा! कंपनी ने डायरेक्ट 1500 रुपये बढ़ा दिया दाम

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले साल सस्ता स्मार्टफोन Redmi A5 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल सिर्फ 6,499 रुपये से शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसने अफॉर्डेबल प्राइस पर एडवांस फीचर्स प्रदान किए थे। लेकिन अब कुछ ही महीनों बाद इस मोबाइल की कीमत में 20 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है। कहने को तो यह अभी भी रेडमी का सस्ता फोन है लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 1500 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे।
लॉन्च प्राइस
- 3GB RAM + 64GB Storage – ₹6,499
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹7,499
न्यू प्राइस
- 3GB RAM + 64GB Storage – ₹7,999
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹8,999
रेडमी ए5 स्मार्टफोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने दोनों मेमोरी वेरिएंट्स के दाम में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। स्मार्टफोन के 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसका रेट बढ़कर 7,499 रुपये हो गया है। वहीं प्राइस हाइक के बाद 7,499 रुपये में लॉन्च हुए मोबाइल के 4जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी वेरिएंट की नई कीमत बढ़कर 8,999 रुपये हो गई है।
देखा जाए तो फोन के 3जीबी+64जीबी वेरिएंट का रेट अब 4जीबी रैम और 128जीबी मेमोरी वाले फोन के लॉन्च प्राइस से भी ज्यादा हो गया है। बेशक Redmi A5 को अभी भी सस्ता मोबाइल ही कही जाएगा लेकिन, जो व्यक्ति 7 हजार रुपये से कम का फोन खरीदना चाहता है उसके लिए यह 1,500 रुपये का प्राइक हाइक बड़े झटके से कम नहीं है।
Redmi A5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन को Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर मोबाइल सीपीयू है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह रेडमी फोन Android ‘Go’ एडिशन पर काम करता है।
एंड्रॉयड गो के चलते इस मोबाइल में Google Go Apps को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये एप्लीकेशन फोन में कम स्टोरेज घेरती हैं और कम बैटरी कन्ज्यूम करती है। हल्की रैम पर भी यह फोन स्मूथ काम कर सकता है और इसमें इंटरनेट भी कम खर्च होता है।
रेडमी ए5 4जी फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.88-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 600nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस रेट में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश वाकई में बड़ी बात है। वहीं आंखों को नुकसान से बचाने के लिए इसे Low Blue Light सर्टिफाइड किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए सस्ते रेडमी फोन Redmi A5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए यह कम कीमत वाला सस्ता Redmi Mobile Phone तगड़ी 5,200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.2 दिया गया है। यह मोबाइल 3.5mm हेडफोन जैक और FM radio सपोर्ट करता है।