
Redmi अपनी K100 सीरीज में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जोड़ सकता है। इस अपकमिंग फोन को Redmi K100 Ultra नाम से लॉन्च किया जा सकता है। नए लीक में इसके बैटरी और कैमरा फीचर्स की जानकारी सामने आई है। जो टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर की है। हालांकि, टिप्स्टर ने फोन का नाम कंफर्म नहीं किया है और Redmi ने भी अभी तक इस डिवाइस को लेकर जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi K100 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, टेस्टिंग के दौरान मौजूद 2nm फ्लैगशिप स्मार्टफोन में करीब 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें कस्टम सिंगल-सेल बैटरी का उपयोग किया जा सकता है। फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।
संभावित Redmi K100 Ultra फोन में लो-वोल्टेज डिस्चार्ज और ग्लोबल बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। ग्लोबल बायपास चार्जिंग की मदद से हैवी उपयोग के दौरान फोन को डायरेक्ट चार्जर से पावर मिल सकती है। इससे बैटरी पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
बता दें कि स्टैंडर्ड Redmi K100 में पहले से ही 10,000mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे में नए Ultra मॉडल में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी खास अपग्रेड हो सकता है।
फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा टेस्ट किया जा रहा है। इसमें 1/1.95 इंच का सेंसर और करीब 3x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Redmi की Ultra सीरीज में पहली बार डेडिकेटेड पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिल सकता है।
बता दें कि Redmi K90 Ultra में 50MP का Light Hunter 800 मेन कैमरा दिया गया है। जिसमें 1/1.55 इंच का सेंसर मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है, लेकिन इस फोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया गया था। हालांकि, नए फोन के बाकी कैमरों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसके अलावा, इसमें इस्तेमाल होने वाले 2nm प्रोसेसर का नाम भी अभी पता नहीं चला है।
Redmi K100 Ultra कब हो सकता है लॉन्च
कंपनी ने अगस्त में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max पेश किए थे। जबकि स्टैंडर्ड Redmi K100 अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। उम्मीद है आने वाले महीनों में अल्ट्रा मॉडल भी चीन में आ सकता है। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi K100 Ultra से जुड़ी और जानकारी सामने आने का इंतजार कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।










