
अगर आप कम बजट में घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी आपके लिए बढ़िया मौका है। Visio World का 40 इंच Smartchoice Frameless Series QLED TV आप सिर्फ 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर्स, कैशबैक आदि का फायदा उठाते हैं, तो फिर कीमत और कम हो सकती है। आइए जानते हैं इस स्मार्ट टीवी पर मिलने वाली डील के बारे मेंः
Visio World Smartchoice Frameless Series TV की एमआरपी अमेजन पर 19,999 है, लेकिन अभी यह टीवी 10,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस तरह इसकी कीमत पर 9,000 रुपये की आपको सीधी बचत हो रही है। इसके अलावा, HDFC बैंक के चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,099 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इस तरह देखें तो टीवी आपको 10 हजार रुपये से कम में पड़ सकती है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 329 रुपये तक कैशबैक भी दिया जा रहा है। साथ ही, चुनिंदा कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI के जरिए 321 रुपये तक ब्याज में बचत कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बैंक ऑफर और कैशबैक की पात्रता अलग-अलग हो सकती है और सभी ऑफर एक साथ लागू नहीं होते हैं।
इस टीवी के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Visio World TV में 40 इंच की QLED स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन HD Ready यानी 1366 x 768 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। कंपनी ने इसमें IPE Technology डिस्प्ले दिया है। टीवी के अन्य फीचर की बात करें, तो इसमें Cinema Mode, Cinema Zoom और Eco Vision II जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि यह FHD या 4K टीवी नहीं है। इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है, तो खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें। ऑडियो के लिए टीवी में 24W का साउंड आउटपुट दिया गया है। साथ ही, इसमें बॉक्स स्पीकर के साथ Stereo Surround Sound है। यूजर अपनी पसंद और कंटेंट के हिसाब से दिए गए 5 साउंड मोड में से चुनाव कर सकते हैं। सामान्य टीवी प्रोग्राम, न्यूज और मनोरंजन के लिए इसका साउंड आउटपुट उपयोगी हो सकता है।
कनेक्टिविटी की बात करें, तो Visio World में आपको दो HDMI पोर्ट मिलते हैं, जिनकी मदद से आप सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर और गेमिंग कंसोल कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, दो USB पोर्ट मिलते हैं, जिनकी मदद से हार्ड ड्राइव और दूसरे USB डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। टीवी का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है।
कुल मिलाकर, 10 हजार रुपये से कम में यह टीवी उन लोगों के लिए एक बढ़िया बजट विकल्प हो सकता है, जिन्हें बड़ी स्क्रीन पर सामान्य टीवी कंटेंट देखना है। इसमें 24W साउंड, दो HDMI और दो USB पोर्ट मिलते हैं। हालांकि इसमें आपको सिर्फ HD Ready रिजॉल्यूशन मिलता है। इस कीमत पर खरीदारी करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपको QLED डिस्प्ले के साथ HD Ready क्वालिटी चाहिए या नहीं। अगर आप FHD या 4K कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ज्यादा रिजॉल्यूशन वाले टीवी के विकल्प भी देख सकते हैं।










