16GB RAM और 200MP कैमरा वाला फोन Huawei Pura 90s Pro Max लॉन्च, साथ आया Pura 90s Pro

हुआवई ने अप्रैल महीने में अपनी प्यूरा सीरीज के दो मोबाइल Huawei Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max चीन में लॉन्च किए थे। वहीं आज इसी सीरीज के ’90s’ मॉडल्स को भी कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max लाए गए हैं जिनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Huawei Pura 90s Pro और 90s Pro Max का कैमरा
पहले प्रो मैक्स मॉडल की बात करें तो हुआवई प्यूरा 90एस प्रो मैक्स में 50 मेगापिक्सल मेन RYYB सेंसर दिया गया है जो एफ/1.4 से लेकर एफ/4.0 अपर्चर पर सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ ही मोबाइल में 200 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस दिया लगाया गया है। यह 1/1.28-इंच सेंसर है जो 4x optical zoom सपोर्ट करता है। मोबाइल का थर्ड सेंसर 40 मेगापिक्सल का है। यह Ultra-Wide एंगल लेंस है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
हुआवई प्यूरा 90एस प्रो 5जी फोन को भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया गया है। इसका मेन सेंसर प्रो मैक्स वाला ही है। हालांकि इस 50 मेगापिक्सल लेंस में LOFIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया गया है जो मैक्स में मॉडल में दी गई है। Pura 90s Pro में 50 मेगापिक्सल 4x Periscope Telephoto और 40 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस भी मौजूद है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max में कंपनी ने एक ही पैटर्न का इस्तेमाल किया है। ये दोनों मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं जो ऑटोफोकस तकनीक के साथ काम करते हैं।
Huawei Pura 90s Pro और 90s Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले की बात करें तो हुआवई प्यूरा 90एस प्रो में जहां 1256 x 2760 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। वहीं हुआवई प्यूरा 90एस प्रो मैक्स को 1308 x 2880 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। दोनों मोबाइल्स में LTPO टेक्नोलॉजी वाली OLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इन स्मार्टफोंस में सेकेंड जेन Kunlun Glass की लेयर दी गई है। गौरतलब है कि Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max की स्क्रीन को स्पेशल ऑप्टिकल डिजाइन पर बनाया गया है जिसके चलते रिफ्लेक्शन 70% तक कम हो जाता है। वहीं साथ ही डिस्प्ले का सिलिकॉन नाइट्रेट सेरेमिक मटेरियल स्क्रैच रेजिस्टेंस को 16 गुणा बढ़ा सकता है।
हुआवई प्यूरा 90एस प्रो और प्यूरा 90एस प्रो मैक्स को HarmonyOS पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इन 5जी फोंस में Huawei Kirin 9030S चिपसेट दिया गया है। यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.72गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
पावर बैकअप के लिए इन हुआवई के नए स्मार्टफोंस को 6000mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर उतारा गया है। हालांकि यूरोपियन मार्केट ये दोनों मोबाइल 5270mAh बैटरी पर ही बेचे जाएंगे। चार्जिंग पावर की बात करें तो Huawei Pura 90s Pro में जहां 66वॉट वायर्ड और 50वॉट वायरलेस चार्जिंग दी गई है। वहीं Huawei Pura 90s Pro Max को 100वॉट वायर्ड और 80वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
Huawei Pura 90s Pro प्राइस
हुआवई प्यूरा 90एस प्रो 5जी फोन चीन में चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसक कीमत 5499 युआन यानी 75 हजार रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट को 16GB RAM + 1TB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसका रेट 7499 यानी इंडियन करंसी के अनुसार 1,01,999 रुपये के करीब है। यह मोबाइल Guava Soda (Pink Guava), Orange Soda, Coconut White और Mulberry Black कलर में लाया गया है।
Huawei Pura 90s Max प्राइस
हुआवई प्यूरा 90एस प्रो मैक्स भी चार वेरिएंट्स में लाया गया है जिसकी कीमत 6499 युआन यानी तकरीबन 89,000 रुपये से शुरू होती है। इसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है। वहीं स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 8599 युआन यानी तकरीबन 1,17,000 रुपये है। इस पावरफुल हुआवई फोन को Orange Ocean, Blaze Purple, Blush Gold और Graphite Black कलर में लॉन्च किया गया है।