
Huawei अपनी Mate 80 सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकता है। क्योंकि टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Huawei Mate 80 Air से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। लीक के मुताबिक, यह फोन इस साल के आखिर तक आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए, सामने आई लीक डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Mate 80 Air के संभावित स्पेसिफिकेशंस
टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Huawei Mate 80 Air में 7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी स्क्रीन टेक्नोलॉजी, रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
Huawei Mate 80 Air Tipped to Debut by Year-End!
➤ 12GB RAM
➤ Kirin 9030 series chipset
➤ 7-inch display
➤ Circular rear camera design
➤ Red Maple imaging technology#Huawei #HuaweiMate80Air https://t.co/ExJINeHeKO
— Rock Leaks (@rockleaks) November 1, 2026
परफॉरमेंस के लिए आगामी Huawei Mate 80 Air फोन में Kirin 9030 सीरीज का चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 12GB RAM दी जा सकती है। फिलहाल स्टोरेज और प्रोसेसर के सटीक मॉडल की जानकारी सामने नहीं आई है।
लीक के अनुसार, Huawei Mate 80 Air में सर्कुलर डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। फोन में कंपनी की Red Maple इमेजिंग टेक्नोलॉजी दिए जाने की बात कही गई है। Huawei इस टेक्नोलॉजी का उपयोग बेहतर कलर रिप्रोडक्शन और इमेजिंग एक्सपीरियंस के लिए करती है। हालांकि, Mate 80 Air के कैमरा सेंसर और उनकी क्षमता से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Huawei Mate 80 Air लॉन्च टाइमलाइन लीक
टिप्स्टर के अनुसार, अपकमिंग Huawei Mate 80 Air इस साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट या उपलब्धता को लेकर पुष्टि नहीं की है। फोन की कीमत, बैटरी, चार्जिंग और अन्य फीचर्स भी फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
अगर यह फोन 7 इंच के डिस्प्ले और Kirin 9030 सीरीज चिपसेट के साथ आता है तो यह Huawei के Mate 80 लाइनअप में एक अलग विकल्प हो सकता है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ लगातार अपडेट लेने के लिए बने रहें।












