16GB RAM के साथ लिस्ट हुआ iQOO Z11 5G फोन, 9020mAh बैटरी और 165Hz स्क्रीन कंपनी कर चुकी है कंफर्म

iQOO Z11x 5G फोन आज 16 मार्च से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। 7200mAh battery और MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर वाले इस फोन को डिस्काउंट ऑफर के साथ 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ज़ेड11एक्स के मार्केट में आने के बाद अब इसी सीरीज के iQOO Z11 5G फोन की जानकारी भी सामने आ गई है। स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।
iQOO Z11 5G फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जिसे टिपस्टर अभिषेक यादव से स्पॉट किया गया है। गीकबेंच पर यह फोन vivo V2551A मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसे सिंगल-कोर में इसे 1717 स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं मल्टी-कोर में आइकू ज़ेड11 5जी फोन ने 6795 बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है।
आइकू ज़ेड11 5जी फोन को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच पर इस फोन की बेस फ्रिक्वेंसी 2.20GHz बताई गई है और फोन प्रोसेसर की टॉप क्लॉक स्पीड 3.40GHz है। यहां मोबाइल चिपसेट का नाम से साफ नहीं किया है लेकिन प्रोसेसिंग स्पीड और कोडनेम को देखते हुए माना जा रहा है कि iQOO Z11 5G फोन MediaTek Dimensity 8500 के साथ मार्केट में लॉन्च होगा।
गीकबेंच पर इस अपकमिंग आइकू मोबाइल को 16GB RAM से लैस बताया गया है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है। वहीं बाजार में इसे 12GB RAM पर भी लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर आइकू ज़ेड11 को लेटेस्ट Android 16 ओएस से लैस दिखाया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G720 MC8 GPU दिए जाने की बात सामने आई है।
बताते चलें कि बीते दिनों आइकू प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने भी iQOO Z11 5G फोन को चाइना में टीज़ किया था। कंपनी अधिकारी ने बताया था कि यह मोबाइल 2,000-3,000 युआन में लॉन्च होगा। यानी आइकू ज़ेड11 5जी फोन की कीमत 25 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में रखी जाएगी। इंडियन मार्केट में इस वक्त Nothing Phone 4a, Motorola Edge 70, OnePlus Nord 5 और Redmi Note 15 Pro जैसे स्मार्टफोन इस प्राइस रेंज में तगड़ी पोजिशन पकड़े बैठे हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हुए कंपनी ने बता दिया है कि iQOO Z11 को 9020mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। देखा जाए तो यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा। हालांकि इंडिया में भी यही बैटरी मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। पावरफुल बैटरी के साथ ही यह मोबाइल गेमिंग के लिए भी बेहतर साबित हो गया है।
कंपनी के मुताबिक आइकू ज़ेड11 5जी फोन में 165Hz gaming display मिलेगी। इस फोन में हाई 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर गेम खेले जा सकेंगे जो बेहद ही स्मूथ और लैगफ्री एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे। उम्मीद है कि इस मोबाइल में कंपनी 1.5K AMOLED स्क्रीन दे सकती है। बहरहाल फोन की कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स और इंडिया लॉन्च डेट के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।