7200mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, 2000 रुपये की छूट के साथ आज से बिकेगा नया मोबाइल iQOO Z11x

Join Us icon

आइकू ने पिछले सप्ताह अपनी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 7200mAh battery और 50MP Camera की ताकत से लैस होकर आया है। आज 17 मार्च से आइकू ज़ेड11एक्स पहली बार भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। पहली ही सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन को 2,000 रुपये की छूट के साथ बेच रही है। iQOO Z11x 5G प्राइस, ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले लॉन्च प्राइस की बात करें तो यह मोबाइल 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं 8जीबी रैम को 128जीबी स्टोरेज के साथ 20,999 रुपये और 256जीबी मेमोरी पर 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन की सेल आज 12 बजे शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू हो गई है और इसे रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकता है।

iQOO Z11x 5G फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की ओर से 6GB RAM मॉडल पर 1500 रुपये की छूट दी जा रही है जिसके साथ इस वेरिएंट का इफेक्टिव प्राइस 17,499 रुपये पड़ेगा। वहीं 8GB RAM वाले दोनों स्टोरेज मॉडल्स पर 2000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डील में फोन के 128GB मेमोरी वेरिएंट को 18,999 रुपये और 256GB वेरिएंट को 20,999 रुपये में पाया जा सकता है।

फोन का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिलेगा जिसके लिए SBI और Axis credit card का इस्तेमाल करना होगा। देखा जाए तो इस डील में 6GB RAM के लॉन्च प्राइस पर ही 8GB RAM वाला 5G फोन पाया जा सकता है। वहीं साथ ही ग्राहक 6 महीने की no cost EMI पर भी स्मार्टफोन परचेज कर सकते हैं। आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन की स्कीम की डिटेल देखने या डिस्काउंट के साथ मोबाइल खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

iQOO Z11x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल की सबसे बड़ी खूबी फोन में लगी पावरफुल 7,200एमएएच बैटरी है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में तगड़ा 19 घंटे 59 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। यानी कहा जा सकता है कि फुल चार्ज के बाद डेली यूज़ में यह फोन 20 घंटे तक का बैकअप देने की क्षमता रखता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को LPDDR4X RAM और UFS 3.1 storage मिलती है।

डिस्प्ले की बात करें तो iQOO Z11x 5G फोन 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आया है जो पानी के गिरने पर भी सुरक्षित रखेगा।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। बताते चलें कि इस फोन में यूजर्स को 2 OS अपडेट और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

iQOO Z11x Price
Rs. 22,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here