
Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन की आज भारत में पहली सेल है। रियलमी का यह स्मार्टफोन भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। रियलमी का यह फोन Narzo 50 का 5G वेरिएंट है जो काफी इंप्रूवमेंट्स के साथ पेश किया गया है। Realme के इस पोन के बैक पैनल में कंपनी ने यूनिक टेक्चर फिनिश दिया है। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन बॉक्सी डिजाइन और फ्लैट ऐज के साथ पेश किया गया है। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन को हाइपर ब्लू और हाइपर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Realme Narzo 50 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.6-इंच का डिस्प्ले, Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर, 48MP प्राइमरी कैमरा, Android 12 OS के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको रियलमी के इस स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स और इसके फीचर्स के बारे में डिटेल से जानकारी दे रहे हैं।
Realme Narzo 50 5G की कीमत और डील
Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं तीसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 17,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन को Amazon और Realme की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को 2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
Realme Narzo 50 5G स्पेसिफिकेशन्स
Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर और Mali-G57 GPU दिया गया है।रिययलमी का यह फोन Android 12-पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। रियलमी नारजो 50 5G स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की बैटरी और 33W डार्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP B&W पोर्टेट लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का सेंसर दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फ़ोन में 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-Res ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है।यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन


















