
वीवो ने मार्च महीने में अपना बड़ी बैटरी वाला मोबाइल vivo T5x 5G लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन तगड़ी 7200mAh battery के साथ आया था जिसमें 8GB RAM और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर की पावर दी गई है। इस मिडरेंज वीवो फोन को अब डिस्काउंटेड रेट पर खरीदने का मौका आया है। वीवो टी5एक्स 5जी फोन पर पूरे 2,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद इस मोबाइल को सस्ते प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। वीवो टी5एक्स पर मिल रहे ऑफर की डिटेल आप आगे बढ़ सकते हैं।
vivo फोन पर ऑफर
वीवो टी5एक्स 5जी फोन पर कंपनी 2 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 27,999 रुपये है जिसे ऑफर के तहत 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह वीवो 5जी फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 30,999 रुपये की जगह पर 28,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
इस वीवो 5जी फोन vivo T5x पर 2000 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत मिल रही है जिसका फायदा Kotak, HDFC और Axis बैंक कार्ड्स पर मिलेगा। इन बैंक के क्रेडिट और डेबिट दोनों तरह के कार्ड से पेमेंट करने पर 2 हजार रुपये की छूट मिल जाएगी। यही फोन डिस्काउंट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा जिसके लिए HDFC, Axis और SBI बैंक पर मिलेगा।
वीवो 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने या फिर इस फोन डील की डिटेल जानने के लिए क्लिक करें : वीवो / फ्लिपकार्ट
vivo T5x 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो टी5एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के मुताबिक यह वीवो 5जी फोन 1 मिलियन AnTuTu score अचीव कर सकता है। वहीं बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 4D Game Vibration और Game Voice Changer जैसे फीचर भी मौजूद हैं।
vivo T5x 5G फोन में 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को वैड हैंड टच तकनीक से लैस किया है जिसके चहते गीली उंगलियों से भी मोबाइल टच काम करता है।
पावर बैकअप के लिए यह वीवो का 5जी फोन 7200mAh battery सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। वीवो ने नए स्मार्टफोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वीवो टी5एक्स रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है जो इसे पावरबैंक भी बनाती है।
फोटोग्राफी के लिए vivo T5x 5G फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह MIL-STD-810h मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड स्मार्टफोन है जो जमीन पर गिरने के बाद भी टूटेगा नहीं। फोन को प्राप्त IP69+ रेटिंग के चलते डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ ही यह फोन -20 डिग्री की ठंड और 50 डिग्री की गर्मी भी झेल सकता है। फोन में मॉइस्चर डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है जो मोबाइल के अंदर घुसे पानी को बाहर निकाल फेंकता है।










