200MP कैमरा वाला Redmi Note 15 Pro इंडिया में कितने रुपये में बिकेगा, लॉन्च से पहले ही देखें लीक प्राइस

रेडमी नोट15 प्रो सीरीज 29 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत दो नए मोबाइल फोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लाए जाएंगे। मोबाइल्स के मार्केट में आने से पहले ही इन दोनों की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। रेडमी नोट 15 प्रो प्लस की कीमत यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और लीक हुआ रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन का इंडिया प्राइस आगे लिखा हुआ है।
Redmi Note 15 Pro प्राइस (लीक)
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹30,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹32,999
रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन की कीमत टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह अपकमिंग रेडमी फोन 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इंडिया में लॉन्च होगा जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं लीक के मुताबिक इसी 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 256जीबी मेमोरी के साथ 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। लीक में इस 8+256 मेमोरी वेरिएंट का बॉक्स प्राइस 34,999 रुपये बताया गया है। स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत क्या होगा इसके लिए 29 जनवरी को फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।
Redmi Note 15 Pro 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें चाइना में यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था। इस फोन में एंडरॉयड आधारित Xiaomi HyperOS 2 दिया गया था। चीन में इस रेडमी फोन को 12GB तक की रैम और 512GB तक ही स्टोरेज के साथ लाया गया था। इंडिया में 12जीबी रैम वाला मॉडल आएगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
चीन में यह यह रेडमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ था। लेकिन इंडिया में कंपनी इसे डुअल रियर कैमरा के साथ लेकर आ रही है। चाइना मॉडल में जहां 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस लगाया गया था। वहीं भारत में Redmi Note 15 Pro 200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा। यह OIS सेंसर होगा। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है।
पावर बैकअप के मामले में भी रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन चाइना मॉडल से अलग होगा। अगर चीन में लॉन्च हुए फोन की बात करें तो यह 7000mAh बैटरी पर आया था जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग दी गई थी। लेकिन इंडिया में Redmi Note 15 Pro 6580mAh battery पर लॉन्च होगा। इसकी चार्जिंग क्षमता चाइना मॉडल के बराबर ही रखी गई है।
रेडमी नोट 15 प्रो स्मार्टफोन में 6.83-इंच की कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन IP66+IP68+IP69+IP69K सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देता है।
रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेजन पर लाइव कर दिया गया है। यहां फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही यह जानकारी भी दे दी गई है कि Redmi Note 15 Pro इंडिया में 3 फरवरी से बिकेगा और इसे Silver Ash, Mirage Blue व Carbon Black कलर में खरीदा जा सकेगा। रेडमी नोट 14 प्रो की पुख्ता कीमत के लिए 29 जनवरी को फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।