200 MP के तीन कैमरे वाला फोन ला रहा है OPPO, Samsung और Vivo को मिलेगी कड़ी टक्कर

Join Us icon

पिछले साल अक्टूबर में OPPO ने भारत में अपने फ्लैगशिप फोन Find X9 और Find X9 Pro को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी इस महीने इनके अपग्रेड वर्जन Find X9s और Find X9s Ultraमॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन फोन को लेकर चर्चा अभी जारी ही है कि इसी बीच नए मॉडल से जुड़ी लीक सामने आने लगी हैं। खबर है कि कंपनी OPPO Find X10 सीरीज पर काम शुरू कर चुकी है। वैसे तो इस सीरीज में कई मॉडल आ सकते हैं, लेकिन आज OPPO Find X10 Pro Max से जुड़ी खबर लीक हुई है।

यह जानकारी प्रमुख चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के माध्यम से सामने आई है। उन्होंने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इससे जुड़ी डिटेल साझा की है। प्राप्त सूचना के अनुसार, OPPO Find X10 Pro Max को कंपनी 6.89 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। वहीं, फोन में 1.5K या 2K LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और कंपनी इसमें AMOLED पैनल का उपयोग कर सकती है।

रही बात परफॉर्मेंस की, तो पिछली बार की तरह इस बार भी कंपनी फोन को मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। हालांकि प्रोसेसर का नाम स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन लीक में बताया गया है कि कंपनी इसे 2 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9600 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

लीक में कैमरे से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि नए लीक के अनुसार OPPO Find X10 Pro Max में 200MP के तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें 200MP का मेन कैमरा होगा, जो 1/1.3-इंच सेंसर के साथ आ सकता है।

वहीं, दूसरा सेंसर भी 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस बताया जा रहा है, जिसका सेंसर साइज 1/1.28-इंच हो सकता है। तीसरे सेंसर को लेकर कहा जा रहा है कि यह 200MP या फिर 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो कंपनी इस बार कैमरा सेटअप को पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल बनाने की तैयारी में है।

रही बात फोन की लॉन्च टाइमलाइन की, तो फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अब तक के ट्रेंड को देखें तो ओपो अपने फाइंड एक्स सीरीज के फोन अक्टूबर के आसपास चीन में लॉन्च करती रही है। वहीं नवंबर के अंत या दिसंबर तक ये फोन भारत में भी उपलब्ध हो जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि OPPO Find X10 Pro Max को भी अक्टूबर के आसपास चीन में पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here