15 हजार से कम 5G फोन हुआ महंगा! realme ने दिया झटका, इस सस्ते 5जी की कीमत 4000 रुपये बढ़ी

Join Us icon

रियलमी ने 6 मार्च को इंडिया में अपना सस्ता 5जी स्मार्टफोन रियलमी सी83 लॉन्च किया गया था। यह 15 हजार से कम का 5G फोन बनकर आया था जिसका स्टार्टिंग प्राइस सिर्फ 13,499 रुपये था। realme C83 5G फोन में लगी बड़ी 7000mAh battery और 144Hz डिस्प्ले इसे बजट का बेस्ट फोन बनाती थी। लेकिन अब सिर्फ 2 महीने के भीतर ही इस 5जी मोबाइल का रेट 4,000 रुपये तक बढ़ गया है। सस्ते 5जी फोन की कीमत में भारी उछाल आया है और स्मार्टफोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स का प्राइस महंगा हो गया है।

realme C83 5Gलॉन्च प्राइसन्यू प्राइसप्राइस हाइक
4GB RAM + 64GB Storage₹13,499₹16,499₹3,000
4GB RAM + 128GB Storage₹14,499₹18,499₹4,000
6GB RAM + 128GB Storage₹17,499₹20,499₹3,000

realme C83 5G फोन 4GB RAM और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ था। इसके 4जीबी रैम वेरिएंट को 64जीबी स्टोरेज के साथ 13,499 रुपये और 128जीबी मेमोरी के साथ 14,499 रुपये में लाया गया था। लेकिन अब 4जीबी+64जीबी का रेट 3,000 रुपये और 4जीबी+128जीबी का प्राइस 4,000 रुपये बढ़ गया है। इन्हें खरीदने के लिए अब 16,4999 रुपये 18,499 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसी तरह 17,499 रुपये में लॉन्च हुए 6GB RAM वाले 5G फोन का रेट 20,499 रुपये हो गया है। रियलमी सी83 5जी कंपनी वेबसाइट पर बढ़े हुए रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

रियलमी सी83 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह रियलमी 5जी फोन 5,61,364 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में ARM Mali-G57 जीपीयू लगा है।

गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5334mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। realme C83 5G फोन डायनॉमिक रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है। यह टेक्नोलॉजी मोबाइल की फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैज जोड़ती है। इससे रियलमी सी83 को 18GB RAM की ताकत (6जीबी+12जीबी) दी जा सकती है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है।

रियलमी सी83 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह 5जी फोन 7,000mAh Battery सपोर्ट करता है। यह टाइटेनियम बैटरी है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 17 घंटे से भी ज्यादा का PC mark battery बेंचमार्क स्कोर दे चुकी है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक लगी है। यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते यह मोबाइल पावर बैंक का काम कर सकता है।

यह रियलमी 5जी फोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 900निट्स पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। इसमें AI Outdoor Mode मौजूद है जिसके चलते तेज धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट आराम से देखा जा सकता है। रियलमी सी83 को MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए realme C83 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here