200MP कैमरा के साथ Vivo X300 लॉन्च, कंपनी ने लगाई है इसमें खास V3+ image चिप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/vivo-x300-.jpg

बेस्ट कैमरा फोंस की बात आती है तो वीवो ‘एक्स’ सीरीज के स्मार्टफोन टॉप लिस्ट में शुमार होते हैं। इसी लेगसी को आगे बढ़ाते हुए वीवो ने आज लेटेस्ट एक्स300 सीरीज टेक मंच पर पेश कर दी है। कंपनी की ओर से Vivo X300 और Vivo X300 Pro चीन में लॉन्च कर दिए गए हैं जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। सीरीज के बेस मॉडल वीवो एक्स300 की सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो एक्स300 एक कॉम्पैक्ट फोन है जो 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट डिस्प्ले BOE Q10+ OLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसपर 4500nits ब्राइटनेस और 2169Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

Vivo X300 मीडियाटेक के सबसे नए और पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7GHz से लेकर 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो फोन LPDDR5x RAM तकनीक से लैस है जो फास्ट मल्टीटास्किंग में मदद करती है। साथ ही स्मार्टफोन में तेजी से डाटा ट्रांसफर करने के लिए UFS 4.1 स्टोरेज भी मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स300 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एक्स300 92-डिग्री FOV वाला 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Zeiss कैमरा लेंस के साथ ही वीवो ने अपने नए मोबाइल फोन को डेडिकेटेड V3+ चिप से लैस कर बाजार में उतारा है। यह इमेजिंग चिप है जो कैमरा से फोटो खींचे जाने के बाद उसकी पोस्ट-प्रोसेसिंग करती है और लाइट, ब्राइट, कॉन्ट्रास्ट, शॉर्पनेस व कलर करेक्शन सहित कई आवश्यक मोड्स को रिपेयर कर बेस्ट फोटो रिजल्ट प्रदान करने में मदद करती है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 5जी फोन को 6,040mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Vivo X300 प्राइस

कीमत की बात करें तो वीवो एक्स300 चीन में कुल 5 वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 54,899 रुपये के करीब है। वहीं टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका रेट 72,269 रुपये के करीब है। चीन में यह वीवो फोन Pure Black, Free Blue, Lucky Lottery और Comfortable Purple कलर में बिकेगा।