
वीवो ने दिवाली से पहले ही धमाका कर दिया है। कंपनी ने आज अनाउंस कर दिया है कि वह भारत में अपनी नई एक्स500 सीरीज लेकर आ रही है। वीवो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग vivo X500 Series का पेज लाइव कर दिया गया है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वीवो एक्स500 सीरीज के साथ ही इंडिया में Watch GT2 स्मार्ट वॉच भी लॉन्च कर दी जाएगी।
vivo X500 Series इंडिया लॉन्च डिटेल
वीवो ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपनी प्रीमियम एक्स500 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत तीन नए वीवो 5जी फोन पेश होंगे जिनमें vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max शामिल रहेंगे। इन स्मार्टफोंस के साथ ही वीवो की स्मार्ट वॉच भी लाई जाएगी जिसका नाम vivo Watch GT2 है। कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि 25 नवंबर को vivo X500 Series के फोन इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।
vivo X500 series स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स500 5जी फोन सीरीज का बेस मॉडल होगा जिसे ग्लोबल मार्केट में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 9600 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लॉन्च किया जा चुका है। इंडियन मॉडल में भी यही मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 64MP LYTIA 610 टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
vivo X500 5G फोन में को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले लगाई गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन तगड़ी 7500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही यूजर्स को इसमें 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।
वीवो एक्स500 प्रो मैक्स सीरीज का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मॉडल है जो MediaTek के सबसे ताकत मोबाइल चिपसेट Dimensity 9600 Pro पर काम करता है। यह मीडियाटेक का 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.55GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी 6.85-इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP Samsung HP0 टेलीफोटो सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-910 प्राइमरी सेंसर शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। vivo X500 series इंडिया लॉन्च डेट सामने आते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।











