
भारतीय बाजार में BMW ग्रुप ने कुछ समय पहले ही अपनी पहली फुल इलेक्ट्रिक कार मिनी कूपर एसई (Mini Cooper SE) की बुकिंग शुरू की थी। वहीं, अब बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इस कार को इंडिया में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह मिनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार है जो लंबी रेंज और कई शानदार फीचर्स के साथ पेश की गई है। साथ ही कंपनी इंडिया में इस ई-कार की सिर्फ 30 यूनिट की ही सेल करने का फैसला लिया है और पहले बैच की डिलीवरी मार्च से शुरू की जाएगी, जबकि अगले बैच की बुकिंग भी उसी समय शुरू की होगी। आइए आगे आपको इस कार की कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी देते हैं।
Mini Cooper SE Electric Cooper का लुक
सबसे पहले बात करें इस ई-कार के डिजाइन की तो मिनी कूपर एसई एक कॉम्पैक्ट साइज की इलेक्ट्रिक कार है। इसमें ब्लैक फ्रंट ग्रिल है, जो क्रोम सराउंड के साथ आती है। इसके अलावा इस कार में नया ‘ई’ बैज मिलेगा जो कि इसके इलेक्ट्रिक होने को दर्शाता है। वहीं, कार में अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। गाड़ी में एलईडी डीआरएल के साथ गोल हेडलैम्प, यूनियन जैक थीम वाली एलईडी टेललाइट्स, गोल ओआरवीएम और उस मिलते-जुलते सिल्हूट सहित सभी ट्रेडमार्क डिजाइन एलीमेंट्स को बरकरार रखा गया है। गाड़ी में इसके अलावा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वाले सर्कुलर सेंटर कंसोल है। इसे भी पढ़ें: ये हुई न बात! 2 साल तक इन Electric Car पर मिल रहा फ्री चार्जिंग का ऑफर, जानें कैसे मिलेगा लाभ
Mini Cooper SE के फीचर्स
Cooper SE को पावर देने के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 184hp और 270Nm का टोर्क 32.6kWh बैटरी से निकालती है। इस कार को सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-100kph की रफ्तार से चलाया जा सकता है। वहीं, ई-कार की टॉप स्पीड 150kph है। कंपनी ने Cooper SE चार ड्राइव मोड्स– Mid, Sport, Green और Green+ के साथ पेश किया है।
कंपनी का कहना है कि इस कार में 270km तक की रेंज प्राप्त होगी। वहीं, Cooper SE में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है, जिसकी मदद से कार को 36 मिनट में 50kW चार्जिंग प्वांइट में लगाकर 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 11kW वॉल बॉक्स से कार को 0-80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 150 मिनट और फुल चार्ज करने में 210 मिनट का समय लगेगा। वहीं, मिनी कूपर एसई पर अनलिमिटेड किलोमीटर के साथ दो साल की वारंटी दी जा रही है। इसे भी पढ़ें: गर्दा उड़ाने आई 1,000 KM रेंज वाली दुनिया की पहली Electric Car, 8 लोग बैठ सकेंगे
लेटेस्ट वीडियो
Mini Cooper SE का प्राइस
अभी तक, बॉडी स्टाइल या इस सेगमेंट के मामले में भारत में मिनी कूपर एसई की तरह कोई इलेक्ट्रिक कार बाजार में मौजूद नहीं है। वहीं, इस कार का प्राइस 47.20 लाख रुपए है। हालांकि, इस कीमत के आस-पास आने वाली इलेक्ट्रिक कार से इसे टक्कर मिल सकती है। फिलहाल इडिया में ईवी में जगुआर आई-पेस, ऑडी ई-ट्रॉन, बीएमडब्ल्यू आईएक्स, ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और पोर्श टायकन शामिल हैं।





















