OnePlus को सीधी टक्कर देने आ रहा है POCO F4 5G, Snapdragon 870 की ताकत के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Join Us icon

POCO को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी कि कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपना नया 5जी मोबाइल फोन POCO F4 5G लॉन्च करने वाली है। वहीं आज तमाम गॉसिप्स पर रोक लगाते हुए कंपनी ने स्वंय ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि पोको एफ4 5जी फोन आने वाली 23 जून को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इंडियन मार्केट के साथ ही इस दिन यह पोको फोन ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री ले लेगा। शानदार डिजाईन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाला यह POCO F4 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के ताकत के साथ आएगा।

POCO F4 5G इंडिया लॉन्च

पोको कंपनी ने आज आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 23 जून को एक बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड का लेटेस्ट मोबाइल फोन POCO F4 5G इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह एक ग्लोबल ईवेंट होगा जो 23 जून की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। पोको इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट, कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व यूट्यूब चैनल के साथ ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी पोको एफ4 5जी के लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकेगा।

POCO F4 5G की स्पेसिफिकेशन्स

पोको एफ4 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव किया जा चुका है और कंपनी की ओर से भी इस फोन के कई अहम फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा लॉन्च से पहले ही कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार POCO F4 5G स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस मोबाइल फोन में 12 जीबी तक की रैम व 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जो LPDDR5 RAM और UFS 3.1 ROM तकनीक पर काम करेगी।

23 June POCO F4 5G launch date in india with Qualcomm Snapdragon 870 specs price

POCO F4 5G फोन लिक्विडकूल 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा जिसमें मौजूद 7 लेयर ग्रेफाइट शीट फोन को हैवी गेमिंग व प्रोसेसिंग के दौरान भी ठंडा रखेगी। इस मोबाइल फोन में 4वीं जेनरेशन वाली सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी जो 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। वहीं लीक के अनुसार इस स्क्रीन का साईज़ 6.67 इंच का हो सकता है जो फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

23 June POCO F4 5G launch date in india with Qualcomm Snapdragon 870 specs price

पोको एफ4 5जी फोन बेहद ही स्टाईलिश लुक वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इस कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए नए पोको फोन में 20एमपी फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। चर्चा है कि POCO F4 5G फोन में 4,520एमएएच बैटरी दी जाएगी जो पावरफुल 67वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिलकर काम करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here