
सस्ता स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो Kodak कंपनी बेहद ही शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ब्रांड का Smart TV सिर्फ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मजे की बात है कि यह इस टीवी का वास्तविक सेलिंग प्राइस है जिसके लिए किसी बैंक क्रेडिट वगैरह की भी जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति शॉपिंग साइट अमेजन से यह कम रेट वाला स्मार्ट टीवी (Smart TV under 7000) खरीद सकता है। वहीं बैंक ऑफर के तहत तो इस स्मार्ट एलईडी टीवी का रेट 6 हजार रुपये से भी कम हो जाएगा।
6,499 रुपये का Smart TV
- कोडेक का 24 इंच वाला स्मार्ट टीवी 6,499 रुपये में बिक रहा है जिसे शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है।
- यह ब्रांड की Special Edition Series का HD Ready Smart LED TV है, जिसे यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
- 6,499 रुपये इस स्मार्ट टीवी का सेलिंग प्राइस है जिसके लिए किसी डिस्काउंट कूपन या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- वहीं अगर आप HDFC Bank Credit Card से 6 महीने या इससे ज्यादा की EMI बनवाते हैं तो 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
- 10 प्रतिशत यानी 649 रुपये की छूट के बाद इस 24 इंच वाले स्मार्ट टीवी का रेट घटकर 5,849 रुपये (₹6499-₹650) हो जाएगा।
- इसी तरह Federal Bank और IDFC FIRST Bank क्रेडिट कार्ड पर कंपनी 7.5 प्रतिशत (487 रुपये) की छूट दे रही है।
- इस 7.5% डिस्काउंट के बाद 24-इंच Smart TV का इफेक्टिव प्राइस 6,012 रुपये (₹6499-₹487) पड़ेगा।
Kodak 24″ Smart LED TV पर मिल रहे ऑफर्स की विस्तृत जानकारी के लिए या इस सस्ते स्मार्ट टीवी को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
6,499 रुपये वाले Smart TV के फीचर्स
इस कोडेक टीवी में 24 इंच की एचडी रेडी स्क्रीन दी गई है जो 1366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। इसपर 60Hz रिफ्रेश रेट, 350nits ब्राइटनेस और 178 डिग्री एफओवी मिलता है।
टीवी स्क्रीन पर ड्यूरेबल A+ Grade DLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। यह अल्ट्रा ब्राइट स्क्रीन है जिसपर फ्लॉलेस पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
कोडेक का 24 इंच वाला स्मार्टफोन Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें MLogic क्वॉड कोर प्रोसेसर और Mali G31 GPU दिया गया है।
इस स्मार्ट टीवी में 512MB RAM दी गई है तथा ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल करने के लिए 4GB ROM मिलती है।
ओटीटी ऐप्स की बात करें तो इस 24 इंच वाले स्मार्ट टीवी में SonyLiv, Prime Video, YouTube और Zee5 को चलाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टटीवी में 2 HDMI पोर्ट के साथ 2 USB पोर्ट दिए गए हैं जिनसे सेटटॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और पेन ड्राइव जोड़े जा सकते हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।
मजेदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए यह 24″ Smart TV 20वॉट के स्पीकर्स सपोर्ट करता है तथा इसमें विभिन्न साउंड मोड भी मिलते हैं।
यह सस्ता स्मार्ट टीवी Miracast सपोर्ट करता है जिसके चलते अपने मोबाइल को वायरलेस तरीके टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है और फोन का कंटेंट टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकता है।










