28,990 रुपये से शुरू होने वाले नए Smart TV इंडिया में हुए लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/TCL-TV.jpg

TCL ने भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च की है, जिसमें C6K, C6KS, P8K, P7K और P6K सीरीज शामिल हैं। ये सभी टीवी अलग-अलग साइज और कीमतों में मिलेंगे, और इनमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। C6K और C6KS TCL की प्रीमियम QD Mini-LED सीरीज हैं, जो 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच साइज में आती हैं। साथ ही इनमें 4K UHD रिज़ॉल्यूशन, 93% DCI-P3 कलर गैमट और Mini LED बैकलाइटिंग के साथ VA पैनल दिया गया है।

पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए ये टीवी Dolby Vision IQ, HDR10+ और HLG जैसे फॉर्मेट्स को सपोर्ट करते हैं। ऑडियो के लिए 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है – जिसमें 2x10W + 20W स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos और DTS Virtual:X का सपोर्ट है। C6K मॉडल में हाई रिफ्रेश रेट, MEMC 120Hz, VRR 48–288Hz और DLG 240Hz का सपोर्ट मिलता है, साथ ही AMD FreeSync भी है। वहीं C6KS मॉडल में MEMC 60Hz और VRR 48–120Hz का सपोर्ट मिलता है लेकिन AMD FreeSync नहीं है।

P8K: TCL का टॉप-एंड P सीरीज मॉडल

P8K मॉडल P सीरीज़ का सबसे दमदार वेरिएंट है, जो 55 इंच से लेकर 98 इंच तक के साइज में उपलब्ध है। इसमें 4K UHD DLED पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision, HDR10+, HLG, और AMD FreeSync को सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए 2x10W + 15W स्पीकर सिस्टम के साथ Dolby Atmos और DTS Virtual:X दिया गया है।

P7K और P6K: मिड और बजट सेगमेंट टीवी

P7K मॉडल 85 इंच तक के साइज में आता है। इसमें 60Hz पैनल है, और यह Dolby Vision व HDR10+ को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इसके 85” वेरिएंट में 2.1 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है। हालांकि, इसमें AMD FreeSync और IMAX Enhanced सपोर्ट नहीं मिलता।

 

TCL TV C6KS india launch

P6K मॉडल बजट सेगमेंट के यूज़र्स के लिए है। इसमें 4K HDR DLED पैनल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। ब्राइटनेस 260 से 330 निट्स के बीच रहती है (साइज के अनुसार)। इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल और IMAX Enhanced सपोर्ट नहीं है। साउंड आउटपुट 2x10W है, जबकि 75” वेरिएंट में 2x15W तक की साउंड मिलती है।

स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी

सभी टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और इनमें TCL का AiPQ Engine पिक्चर क्वालिटी को ऑटोमैटिकली ऑप्टिमाइज़ करता है। इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, Google Assistant, IMAX Enhanced (कुछ मॉडल में), Game Master, Miracast और वीडियो चैट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, Wi-Fi 5 और HDMI 1.4/2.0/2.1 पोर्ट्स के साथ eARC और ARC सपोर्ट मौजूद है।

कीमत और उपलब्धता

TCL C6K की कीमत ₹53,990 से शुरू है। वहीं, TCL C6KS की कीमत ₹51,990 से शुरू होती है और TCL P सीरीज (P6K, P7K, P8K) की शुरुआती कीमत ₹28,990 है।

इन सभी टीवी को आप Croma, Reliance Digital, TCL के ब्रांड स्टोर, Amazon.in और Flipkart.com पर खरीद सकते हैं। अगर आप अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो TCL की ये नई रेंज बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक सभी विकल्प देती है।