
TCL ने अपना नया स्मार्टफ़ोन TCL Stylus 5G लॉन्च कर दिया है। टीसीएल का यह स्मार्टफ़ोन सैमसंग के Galaxy Note जैसे फ़ीचर्स के साथ पेश किया गया है। हालांकि टीसीएल का यह स्मार्टफ़ोन सैमसंग के मुक़ाबले काफ़ी कम क़ीमत में लॉन्च किया गया है। TCL Stylus 5G स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइसिंग के साथ पेश किया गया है। TCL Stylus 5G स्मार्टफोन को स्टायलस पेन के साथ 260 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको TCL Stylus 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
TCL Stylus 5G स्पेसिफिकेशन्स
TCL Stylus 5G स्मार्टफोन में 6.81-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080 पिक्सल है। यह बजट स्मार्टफ़ोन स्टायलस टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है।TCL Stylus 5G स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल ऐप दी गई है जो हेंडराइटिंग को टेक्स्ट में कंवर्ट करता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में स्पेशल कैलकूलेटर ऐप दी गई है जो हाथ लिखे इक्वेशन को पहचान लेता है।
TCL Stylus 5G स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। टीसीएल का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 4GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट दिया गया है। टीसीएल का यह फोन में Android 12 पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में कई फीचर्स स्टालस सपोर्ट करते हैं। TCL Stylus 5G स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 10 हजार रुपये से कम में आने वाला है सैमसंग का 4 कैमरा वाला स्मार्टफोन, सस्ते में मिलेंगे गजब की खूबियां
TCL Stylus 5G स्मार्टफोन में ऑडियो जैक और फ़िंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया गया है। इस फ़ोन के फ़िंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के कैमरा की बात करें तो टीसीएल में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। टीसीएल के इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का कहना है कि वह सिर्फ़ एक एंड्रॉयड अपडेट प्रोवाइड किया जाएगा। TCL Stylus 5G स्मार्टफोन को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।






















