TCL ने भारत में लॉन्च किए तीन टैबलेट, जानें क़ीमत से लेकर फीचर्स

Join Us icon

TCL ने भारत में अपने टैबलेट्स की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने भारत में तीन नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। TCL के नए लॉन्च किए टैबलेट में TCL Tab 10S, TCL Tab 10 4G, और TCL 10 Tab Max शामिल हैं। इन तीनों टैब में से TCL Tab 10S और Tab 10 4G कंपनी के मिड रेंज के टैबलेट है। इसके साथ ही तीसरा TCL 10 Tab Max टैब कंपनी का प्रीमियम टैबलेट है जो कि 10.36-इंच FHD+ डिस्प्ले और ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ पेश किया गया है। TCL 10 Tab Max टैब को कंपनी ने 4G और Wi-Fi दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके साथ ही चाइल्ड फ्रेंडली इंटरफेस के लिए टैबलेट में पैरेंटर कंट्रोल भी दिया गया है। यहां हम आपको टीसीएल के तीनों टैब्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

TCL 10 Tab Max, TCL Tab 10S, Tab 10 4G कीमत

TCL 10 Tab Max 4G टैबलेट को कंपनी मार्केट में 20,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही इस टैब के Wi-Fi मॉडल को कंपनी ने 18,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने TCL 10 4G टैबलेट और Tab 10S (Wi-Fi) टैबलेट को कंपनी ने भारत में क्रमश: 16,999 रुपये और 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। टीसीएल के तीनों टैबलेट भारत में 24 जुलाई से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और रिटेल आउटलेट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

TCL Tab

TCL 10 Tab Max, TCL Tab 10S, Tab 10: स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले बात करतें हैं TCL 10 Tab Max की, तो इस टैब में कंपनी ने 10.36-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है। इस टैब का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 80 प्रतिशत का है। टीसीएल का यह टैब ऑक्टा कोर 2GHz SoC के साथ पेश किया गया है। इस टैबलेट में 3GB की RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लेटेस्ट TCL 10 Tab Max टैबलेट Android 10 पर रन करता है। इस टैबलेट में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। TCL 10 Tab Max में कंपनी ने 13MP का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। TCL 10 Tab Max को कंपनी ने दो 4G और Wi-Fi मॉडल में पेश किया है। दोनों मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी हैं।

TCL Tab 10S की बात करें तो इसे कंपनी ने 10-इंच की FHD डिस्प्ले और MediaTek MT8768 चिपसेट के साथ पेश किया है। इस टैबलेट को कंपनी ने  4GB की RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके साथ ही TCL Tab 10S मॉडल को कंपनी ने IP52 रेटिंग के साथ पेश किया है। इसके साथ ही TCL 10 Tab Max और Tab 10S दोनों में 8000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। यह भी पढ़ें : Micromax IN 2B स्मार्टफोन 4GB रैम, 5000mAh बैटरी, Unisoc चिपसेट के साथ 30 जुलाई को होगा लॉन्च

TCL Tab 10

टीसीएल के इस टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। TCL Tab 10 4G और Tab 10S मॉडल दोनों के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों टैब में 10-इंच की FHD डिस्प्ले मिलती है। इस टैब को कंपनी ने MediaTek MT8768 चिपसेट और 3GB RAM, 32GB  इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है।  TCL Tab 10 4G टैब में 5500mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग दी है। दोनों TCL Tab 10S और Tab 10 4G दोनों ही Android 10 पर रन करते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F42 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिया दम, जानें सस्ते 5G फोन की खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here