30 दिन का रिचार्ज प्लान डेली 2.5GB Data के साथ, कीमत सिर्फ 225 रुपये! फ्री अनलिमिटेड कॉल भी मिलेगी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/girl-using-mobile-phone.jpg

BSNL इन दिनों काफी अग्रेसिव नजर आ रही है। बीते माह पूरे देश में 4जी नेटवर्क रोलआउट करने के बाद यह कंपनी लगातार एक के बाद एक धमाकेदार ऑफर्स और किफायती प्लान्स लेकर आ रही है। हाल ही में जहां कंपनी ने 50 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान सिर्फ 347 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने एक और नया व सस्ता मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है। यह सिर्फ 225 रुपये का रिचार्ज है जो पूरे महीने के लिए कॉलिंग, एसएमएस और इंटरनेट डाटा बेनिफिट दे रहा है।

बीएसएनएल का 225 रुपये वाला प्लान एक महीना यानी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ लाया गया है। एक ओर जहां Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियां एक महीने के नाम पर सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी दे रही है। वहीं BSNL द्वारा 30 दिन की वैधता दिया जाना यूजर्स के फायदे की बात है। अगर पूरे साल के हिसाब से देखा जाए तो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल ग्राहकों को तकरीबन 24 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी।

ज्यादा दिनों की वैलिडिटी के अलावा यह मोबाइल रिचार्ज प्लान भरपूर इंटरनेट भी प्रदान कर रहा है। कंपनी की ओर से इसमें हर दिन 2.5जीबी डाटा दिया जा रहा है। 2.5GB/Day के हिसाब से मोबाइल यूजर्स को इस प्लान में कुल 75जीबी डाटा (2.5जीबीx30 दिन) मिलेगा। गौरतलब है कि यह 4G Data होगा। अगर आपके एरिया में एयरटेल या जियो 5जी इंटरनेट की स्पीड कम आती है तो इस BSNL 4G स्पीड पर इंटरनेट चलाना घाटे का सौदा नहीं होगा।

लंबी वैलिडिटी और 2.5जीबी डाटा रोजाना के साथ ही कंपनी अपने कस्टमर्स को मुफ्त अनलिमिटेड कॉल दे रही है। ये वॉयस कॉलिंग पूरी तरह से फ्री रहेगी जिनका इस्तेमाल किसी नेटवर्क या टेलीकॉम ऑपरेटर के नंबर पर किया जा सकता है। इसी तरह बीएसएनएल का ₹225 वाला प्लान 100 SMS/Day की सुविधा भी दे रहा है जिन्हें पूरे देश के किसी भी राज्य में फ्री यूज कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इंडिया में BSNL 4G जारी हो चुका है और अब हर गांव व कस्बों में 4जी सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है। अपने कस्टमर्स द्वारा की गई नेटवर्क ना आने की समस्या का समाधान करते हुए बीएसएनएल ने 92,600 नए मोबाइल टावर भी शुरू किए हैं। कंपनी के अनुसार बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के जरिए 26,700 से ज्यादा गांवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है।

लगे हाथ BSNL के 347 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स पर नज़र डालें तो यह 50 दिनों की वैलिडिटी वाली प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा मिलेगा। 2GB Data/Day के हिसाब से कस्टमर्स कुल 100जीबी डाटा का लाभ ले पाएंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयर कॉलिंग भी दी जा रही है। वहीं साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे।