
इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए लंबी वैलिडिटी वाला मोबाइल प्लान पेश किया है। यह दो महीने से भी अधिक की वैधता वाला प्रीपेड प्लान है जिसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है। कंपनी की ओर से इसे केवल 485 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह नया और किफायती BSNL Recharge Plan क्या-क्या बेनिफिट देता है इसका पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।
BSNL का 485 रुपये वाला प्लान प्रीपेड सिम ग्राहकों के लिए लाया गया है। यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ऐसे मोबाइल यूजर जो हर महीने रिचार्ज कराने को झंझट समझते हैं और एक बार रिचार्ज करवाकर कई दिनों तक इस्तेमाल करना चाहते हैं उनके लिए यह 72 दिनों की वैधता वाला प्लान काम का साबित हो सकता है। देखा जाए तो सिर्फ पांच रिचार्ज करवा कर पूरे साल का काम चलाया जा सकता है।

₹485 वाले बीएसएनएल प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को हर दिन 2.5जीबी डाटा दे रही है। यह 2.5GB data डेली लिमिट के साथ आएगी जिसे 24 घंटों तक यूज़ किया जा सकता है। नया दिन शुरू होते ही मोबाइल यूजर्स को फिर से ढ़ाई जीबी डाटा मिल जाएगा। अगर पूरी प्लान वैलिडिटी के हिसाब से देखें तो इस 74 दिन वाले रिचार्ज प्लान में कस्टमर कुल 185GB इंटरनेट डाटा का लुफ्त उठा पाएंगे।
डेली 2.5GB डाटा के साथ ही BSNL इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी दे रही है। ये कॉलिंग पूरे देश में मुफ्त रहेगी जिनका इस्तेमाल Jio, Airtel और Vi नंबरों पर भी किया जा सकेगा। रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल फ्री चलेगी। unlimited call के साथ ही बीएसएनएल ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भी प्राप्त होंगे। ये एसएमएस भी मुफ्त रहेंगे।
BSNL का 485 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी पाने वाले और ज्यादा इंटरनेट चलाने वाले लोगों के काम आ सकता है। अगर डेली का खर्च निकाला जाए तो कस्टमर्स को इस प्लान में हर दिन सिर्फ 6 रुपये, 73 खर्च करने पड़ रहे हैं। यह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान के सामने काफी सस्ता है। अगर आपके एरिया में बीएसएनएल नेटवर्क बढिया आते हैं और BSNL 4G coverage बिना रूकावट चलती है तो इस प्लान को कंसीडर किया जा सकता है।
यदि आप कोई पूरे साल भर का कोई Annual Plan देख रहे हैं तो BSNL ने 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान जारी किया हुआ है। यह 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें प्रतिदिन 3GB data डाटा मिलता है। यानी पूरे साल में कुल 1095GB डाटा प्राप्त होगा। वहीं पूरे साल फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा।













