
OPPO F21 Pro Series कल यानी 12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज़ के तहत दो नए मोबाइल फोन लॉन्च किए जाएंगे जो OPPO F21 Pro 4G और OPPO F21 Pro 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे। ओपो कंपनी लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ को टीज़ कर रही है और इंडियन मोबाइल यूजर भी इन नए ओपो मोबाइल्स का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन भारत में आने से पहले ही यह ओपो सीरीज़ पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में एंट्री ले चुकी है। कंपनी की ओर से OPPO F21 Pro 4G लॉन्च कर दिया गया है जिसके प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे दी गई है।
OPPO F21 Pro 4G की स्पेसिफिकेशन्स
ओपो एफ21 प्रो 4जी फोन को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। OPPO F21 Pro 4G फोन पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर बना है तो 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
OPPO F21 Pro 4G को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू भी मौजूद है।बांग्लादेश में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जो LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है। यह ओपो मोबाइल 5जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जिसके साथ 13जीबी रैम परफॉर्मेंस मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो एफ21 प्रो 4जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेंसर सपोर्ट करता है।
OPPO F21 Pro 4G एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। OPPO Glow टेक्नोलॉजी तथा वॉटरप्रूफ Fibreglass-Leather design इस ओपो मोबाइल की बड़ी खूबियों में से एक है जो इस फोन को अटरेक्टिव और खास बनाती हैं।
OPPO F21 Pro 4G का प्राइस
बांग्लादेश में ओपो एफ21 प्रो 4जी स्मार्टफोन भारतीय करंसी अनुसार 24,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। बांग्लादेश में इस ओपो फोन की सेल 18 अप्रैल से शुरू होगी। अब यह देखना रोचक होगा कि इंडिया में OPPO F21 Pro 4G स्मार्टफोन किस कीमत पर लॉन्च होता है। हालांकि ओपो फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि OPPO F21 Pro 4G India Price बांग्लादेश की तुलना में कम ही रखा जा सकता है।



















