मोबाइल से 3D Animation Video कैसे बनाएं? बेस्ट तरीके

Join Us icon
How to make 3d animation video

क्या आप मोबाइल से 3D Animation Video बनाना सीखना चाहते हैं? यह मुश्किल नहीं है। आजकल बहुत सारे ऐसे ऐप्स, वेबसाइट और डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से 3डी एनिमेशन वीडियो बनाना आसानी से सीख सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं कैसे ऐप्स, वेबसाइट और डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर की मदद से घर बैठे बेहतर क्वालिटी वाले 3डी एमिमेशन वीडियो तैयार कर सकते हैं।

Prisma3D ऐप से कैसे बनाएं 3D Animation वीडियो?

प्रिज्मा 3डी (Prisma3D) एनिमेशन और मॉडलिंग तैयार करने वाला ऐप है। यह ऐप आपको 3डी लोगो और 3डी इंट्रो, 3डी मॉडलिंग और वर्चुअल रियलिटी कंटेंट बनाने की सुविधा प्रदान करता है। आप इसमें शानदार 3डी नेविगेशन के लिए इसके मल्टी-टच फीचर का भी उपयोग कर सकते हैं।

Prisma3D

विशेषताएं:

  1.  आप शेप, लाइट, पेन और कैमरे बना सकते हैं।
  2. यह आपको कई वस्तुओं को चुनने और बदलने की अनुमति देता है।
  3. प्रिज्मा 3डी के साथ टेक्सचर और ग्रुप प्रोजेक्ट अप्लाई कर सकते हैं।
  4. आप इस ऐप से 50 अलग-अलग फाइलों को इंपोर्ट (.obj, .fbx, .gltf, .stl, .ply, …) कर सकते हैं।
  5. यह आपको कलर पिकर से रंग बदलने का विकल्प देता है।
  6. इसकी मदद से डिजिटल ड्रॉइंग, 3D sculpting, 3D वेक्टर ग्राफिक एडिटिंग, 3D mesh creator आदि की सुविधा मिलती है।

डाउनलोड लिंक (एंड्रॉयड

Flexclip वेबसाइट से 3D Animation वीडियो कैसे बनाएं?

यदि 3D Animation वीडियो बनाना चाहते हैं, तो फिर Flexclip वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। इसकी मदद से बस तीन स्टेप में वीडियो को तैयार किया जा सकता है। इसमें आप अलग-अलग तरह के 3डी एनिमेशन वीडियो टेम्प्लेट को ब्राउज कर सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से उसे चुन सकते हैं। वीडियो के साथ फिल्टर, ट्रांजिशन, ओवरले, डायनामिक टेक्स्ट आदि का उपयोग भी कर सकते हैं। इसे फ्री में ट्राई किया जा सकता है।
Flexclip

विशेषताएं:

  1. सुंदर दिखने वाला यूआई और यूएक्स।
  2. हजारों खूबसूरत टेम्पलेट।
  3. टेक्स्ट, ओवरले, विजेट, लोगो, इंट्रो/आउटरो आदि की सुविधा।
  4. वीडियो और म्यूजिक ट्रिमिंग, इमेज एडजेस्टिंग, आस्पेक्ट रेशियो बदलने की सुविधा, इफेक्ट्स, वॉयसओवर, वॉटरमार्क जोड़ने की सुविधा, वीडियो एडिटिंग टूल्स।
  5. बिल्ट-इन स्क्रीन/वेबकैम रिकॉर्डर।
  6. स्टोरीबोर्ड मोड + टाइमलाइन मोड।
  7. क्लाउड स्टोरेज, कस्टम फॉन्ट, बैकग्राउंड रिमूवर

Flexclip से 3 स्टेप में वीडियो कैसे बनाएं?

स्टेप- 1: स्टोरीबोर्ड में कंप्यूटर या स्टॉक लाइब्रेरी से वीडियो या फोटो जोड़ें।
स्टेप- 2: वीडियो को कस्टमाइज्ड करने के लिए टेक्स्ट, म्यूजिक और वॉयसओवर को जोड़ें।
स्टेप- 3: वीडियो को विभिन्न रेशियो में डाउनलोड करें, फिर इसे ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं।

वेबसाइटः https://www.flexclip.com

Blender सॉफ्टवेयर से 3D Animation वीडियो कैसे बनाएं?

ब्लेंडर (Blender) ओपन-सोर्स 3डी एनिमेशन टूल है। फ्री में 3डी एनिमेशन वीडियो बनाने के लिए इस टूल का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके साथ आपको बहुत सारे 3डी एनिमेशन टूल भी मिलते हैं। इनमें टेक्सचरिंग, बॉडी सिमुलेशन और स्कल्पटिंग, वीडियो एडिटिंग, रिगिंग, कंपोजिंग, कलरिंग, टेक्सचरिंग और 3डी मॉडलिंग टूल शामिल हैं। ब्लेंडर ऑल-इन-वन 3डी एनिमेशन टूल है, जिसका उपयोग शौकीन लोग 2-सेकंड के एनिमेटेड मीम बनाने के लिए कर सकते हैं। साथ ही, पेशेवर इसका उपयोग 3डी आर्किटेक्चरल संरचनाओं को डिजाइन करने के लिए करते हैं।
Blender

विशेषताएं:

  1. 3डी सर्फेस और पेंट बनाने के लिए ब्रश और मास्किंग का उपयोग कर सकते हैं।
  2. पायथन स्क्रिप्टिंग सपोर्ट के साथ ऐड-ऑन और कस्टमाइज्ड एनिमेशन टूल डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं।
  3. 3डी एनिमेशन के लिए ऑटो और मैन्युअल ट्रैकिंग दोनों को सपोर्ट करता है।
  4. GPU और CPU पावर का उपयोग करके पावरफुल रेंडरिंग को सपोर्ट करता है।
  5. Camera restoration और वीआर रेंडरिंग
  6. यह विंडोज, मैक, लिनक्स आदि को सपोर्ट करता है।

डाउनलोड लिंक

3D Animation Video बनाने वाली अन्य apps/websites

3D Animation Video बनाने के लिए और भी ऐप्स और वेबसाइट्स मौजूद हैं।

3D Animation Apps

  1. Filmora – Video Editor & Maker
  2. Animate em!
  3. Lightroom Photo & Video Editor
  4. Anim8
  5. Animation Desk

3D Animation Websites

  1. Go Animate
  2. Biteable
  3. Renderforest
  4. Vectary
  5. Animiz

सवाल-जवाब (FAQs)

3डी एनिमेशन के लिए कौन-सा ऐप अच्छा है?

3डी एनिमेशन ऐप के लिए Bot3D Editor का उपयोग कर सकते हैं। यह आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध है। यह उपयोग में आसान एनीमे एडिटर है, जिसमें एडिटिंग को पूरा करने के लिए केवल खींचने की जरूरत पड़ती है। एंड्रॉयड के लिए आप Filmora, Animate em!, Lightroom Photo & Video Editor जैसे ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं।

किसी 3D ऑब्जेक्ट को कैसे एनिमेट कर सकते हैं?

किसी 3D ऑब्जेक्ट को एनिमेट करने का सबसे अच्छा तरीका कीफ्रेम और बिल्ट-इन टेम्प्लेट का उपयोग करना है। यदि नौसिखिया हैं, तो फिर आप नहीं जानते होंगे कि 3डी ऑब्जेक्ट कैसे बनाया जाता है, लेकिन टेम्पलेट के साथ आपको बस एक को चुनना होगा और इसे कस्टमाइज करना शुरू करना होगा।

मैं फ्री में कहां 3डी एनिमेशन बना कर सकता हूं?

3डी एनिमेशन तैयार करने के लिए बहुत सारे निःशुल्क एनिमेशन सॉफ्वेयर उपलब्ध हैं। एनिमेशन को आसान बनाने के लिए पेंसिल2डी का उपयोग भी कर सकते हैं। हालांकि इस सॉफ्टवेयर को आपको अपने डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना होगा। मगर इसके लिए यह भी जरूरी है कि आपको एनिमेशन की बेसिक समझ हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here