
सस्ता Smart TV पसंद करने वाले लोगों के लिए टेक कंपनी इनफिनिक्स नया टीवी लेकर आई है। कंपनी की ओर से Infinix 40Y1V QLED TV इंडिया में लॉन्च किया गया है जिसे सिर्फ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 40 इंच वाला स्मार्टटीवी है जो इस प्राइस रेंज में बेजल लेस डिजाइन, फुलएचडी+ क्यूएलईडी डिस्प्ले, 16वॉट डुअल स्पीकर और 5 साउंड मोड जैसे शानदार फीचर्स प्रदान करता है।
Infinix 40Y1V QLED TV प्राइस
यह 40 इंच वाला क्यूएलईडी टीवी सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्ट टीवी का इंट्रोडक्टरी प्राइस है जो शुरुआती सेल में मिलेगा। अंभी कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन कुछ हफ्तों बाद टीवी की कीमत में बदलाव भी किया जा सकता है। यूजर्स के फायदे की बात यह भी है कि कंपनी इस Infinix 40Y1V QLED TV के साथ wall mount फ्री दे रही है जिससे टीवी को दीवार पर टांगा जा सकेगा। इस Smart TV की सेल 1 मार्च से शुरू होगी।

Infinix 40Y1V QLED TV फीचर्स
यह 40 इंच वाला स्मार्ट टीवी है। इसमें 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली FHD+ दी गई जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 300निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।
इस स्मार्ट टीवी को QLED पैनल पर बनाया गया है जिसमें बेजल लेस डिजाइन दिया गया है। टीवी डिस्प्ले तथा फ्रेम के बीच बेहद मामूली का बॉडी पार्ट मिलता है।
Infinix 40Y1V QLED TV क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। बढिया विजुअल क्वालिटी तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G31 GPU दिया गया है।
ओटीटी ऐप्स तथा वीडियो गेम्स को डाउनलोड करने के लिए इस स्मार्ट टीवी 4GB Storage दी गई है। इसमें ऐप्स को इंस्टाल किया जा सकता है।
म्यूजिक का मजा लेने के लिए यह 40 इंच वाला स्मार्टटीवी Dolby Audio सपोर्ट करता है तथा इसमें 16W के डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। यूजर्स को इसमें पांच तरह के साउंड मोड मिलेंगे जिनमें Standard, Soccer, Movie, Music और User मोड शामिल हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इस 40 इंच क्यूएलईडी टीवी में दो HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट मिलते हैं। इनके साथ ही स्मार्टटीवी में एक LAN पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई मिलता है।
यह Smart TV कई प्री-लोडेड ओटीटी ऐप्स के साथ लाया गया है जिसमें YouTube, JioHotstar, Prime Video, Jio Cinema, SonyLiv, और Zee5 इत्यादि शामिल हैं।












