Mobile से भी सस्ता Smart TV! सिर्फ 13,999 रुपये में बिक रहा 40-इंच वाला एंड्रॉइड टीवी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/Blaupunkt-TV.jpg

सुनने में ही कितना रोमांचक लग रहा है कि अब स्मार्टटीवी किसी स्मार्टफोन से भी सस्ते रेट में खरीदा जा सकता है। 15 हजार से कम में 40-इंच वाला Smart TV मिल रहा है। यह कारनामा टेक ब्रांड Blaupunkt ने किया है। कंपनी अपने Cyber Sound G2 Series के Full HD LED Google TV को सिर्फ 13,999 रुपये में बेच रही है। सस्ता स्मार्ट टीवी कहां से और कैसे परचेज कर सकते हैं, यह सारा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

Blaupunkt Smart TV शॉपिंग साइट अमेजन पर 13,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। वहीं टीवी खरीदते वक्त Axis Bank Credit Card से ईएमआई बनवाने पर 7.5% यानी 1050 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। इस छूट के 40″ स्क्रीन वाले स्मार्टटीवी का रेट 12,949 रुपये (₹13999-₹1050) पड़ेगा। इसी तरह HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से 6 महीने की ईएमआई बनवाने पर 500 रुपये और 9 महीने की किश्त बनवाने पर 300 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा।

सस्ते स्मार्ट टीवी पर मिल नही डील की डिटेल्स जानने या इस Google TV को खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

ब्लाउपंक्ट के 40 इंच वाले स्मार्टटीवी को कंपनी ने 16:9 रेश्यो पर बनाया है। इसमें 1920 x 1080 इंच रेजोल्यूशन वाली फुलएचडी स्क्रीन दी गई है ​जिसपर 60Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। टीवी पैनल में LED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 4000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो आउटपुट प्रदान करता है। बताते चलें कि इस Smart TV में 178डिग्री व्यूइंग एंगल मिलेगा।

यह Cyber Sound G2 सीरीज का टीवी है जो एंड्रॉयड 11 प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Cortex A53 चिप लगाई गई है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इस टीवी में 1GB RAM के साथ 8GB Memory दी गई है जो ढ़ेरों ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल कर सकती है। साथ ही इस स्मार्ट टीवी में कई तरह की मीडिया फाइल्स को भी सेव किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI और 2 USB दिए गए हैं जिनके जरिये अन्य डिवाइसेज को भी टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। फास्ट इंटरनेट एक्सेस के लिए यह Google TV डुअल बैंड वाईफाई सपोर्ट करता है जिसके जरिये OTT Apps और वीडियोज़ को बिना रूकावट ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। इस टीवी में Bluetooth और

ग्राहकों को इस स्मार्ट टीवी में Google Assistant और ChromeCast built-in जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे। इनसे टीवी को बोल कर ही कमांड दी जा सकती है और स्मार्टफोन स्क्रीन को सीधे टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकता है। बता दें कि म्यूजिक का मजा लेने के लिए इस टीवी में धमाकेदार 48W Speakers लगाए गए हैं जो डॉल्बी साउंड देते हैं।

यह 3 स्टार पावर कंजप्शन वाला Smart TV है जो कम पावर लेता है, इससे बिजली का बिल कम आएगा। कंपनी इस टीवी के साथ इंस्टॉलेशन मुफ्त दे रही है। वहीं टीवी को दीवार पर टांगने के लिए बॉक्स में वॉल माउंट भी साथ में दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यह Smart Android TV 1 साल की वारंटी कें साथ आएगा। वहीं अमेजन से टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 10 दिन की रिप्लेसमेंट भी दे रही है।